मुंबई में भारतीय सेना ने ध्रुव हेलिकॉप्टर के उड़ान पर लगाई रोक... तट पर दुर्घटना के बाद लिया फैसला

Indian Army bans flight of Dhruv helicopter in Mumbai ... Decision taken after the accident on the coast

मुंबई में भारतीय सेना ने ध्रुव हेलिकॉप्टर के उड़ान पर लगाई रोक... तट पर दुर्घटना के बाद लिया फैसला

मुंबई में जांचकर्ताओं को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण पता नहीं चल जाता है। एएलएच हेलिकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के साथ सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संचालित किए जाते हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि जब तक जांचकर्ताओं को मुंबई तट पर हुई हेलिकॉप्टर घटना के कारण का पता नहीं चलता और एहतियाती जांच पूरी होने तक इनका परिचालन रोक दिया गया है।

मुंबई : मुंबई तट पर दो दिन पहले हुई दुर्घटना के बाद रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है।  यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक जांचकर्ताओं को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण पता नहीं चल जाता है। एएलएच हेलिकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के साथ सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संचालित किए जाते हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि जब तक जांचकर्ताओं को मुंबई तट पर हुई हेलिकॉप्टर घटना के कारण का पता नहीं चलता और एहतियाती जांच पूरी होने तक इनका परिचालन रोक दिया गया है। एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित बहुद्देशीय हेलिकॉप्टर है।

इसका इस्तेमाल सेना के जवानों और सामग्री के परिवहन सहित कई भूमिकाओं में किया जाता है। एचएएल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए ग्राहकों के साथ मिलकर काम करेगी कि हेलिकॉप्टरों का परिचालन न रुके। बता दें, बुधवार को नौसेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर ने तकनीकी खरीबी के बाद मुंबई तट के पास अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

Read More मुंबई : 8.5 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी; बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक को जमानत देने से इनकार किया

इसके बाद क्रू के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था। भारतीय नौसेना के एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया था।  तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया था। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एएलएच ध्रुव सेना के तीनों अंगों के हेलिकॉप्टर मिशन में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

इसे अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बहुत जल्द एएलएच ध्रुव के फिर से परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, मुंबई से नियमित उड़ान मिशन पर एएलएच ध्रुव को अचानक बिजली की कमी और तेजी से ऊंचाई कम होने का अनुभव हुआ। पायलट ने पानी के ऊपर आपात लैंडिंग कराई। सभी तीन एयरक्रू हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकल गए। तेज बचाव अभियान चलाकर सभी को वापस लाया गया।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन