पटना, पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशन से 101 kg सोने की खेप बरामद... अनोखा है तस्करी का तरीका

Consignment of 101 kg gold recovered from Patna, Pune and Mumbai railway stations… The method of smuggling is unique

पटना, पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशन से 101 kg  सोने की खेप बरामद... अनोखा है तस्करी का तरीका

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने एक अंतर राज्यीय गैंग का खुलासा किया है. यह गैंग मुंबई के करोड़पति लोगों को ही निशाना बनाता था. गैग के लोग कंपनी के मालिकों, CEO, नामी कंपनी के सीएफओ को टारगेट करते थे. इस ठगों की टोली के खिलाफ सिर्फ मुंबई और नवी मुंबई में 16 मामले दर्ज हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आरोपी हाई डिग्री होल्डर हैं, जिसमें आईआईटी अहमदाबाद के इंजीनियर, एमबीए, एमसीए, मैकेनिकल इंजीनियर, होटल मैनेजमेंट पढ़े हुए शामिल हैं.

मुंबई : डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने सोने की बड़ी खेप बरामद की है। ये सोने की खेप देश में तीन प्रमुख शहरों से बरामद हुई है। इन शहरों से 101.7 किलोग्राम गोल्ड की बरामदगी की गई है। डीआरआई ने इन सोने की तस्करी करते हुए 10 लोगों को अरेस्ट किया है। जिसमें से सूडानी नागरिक हैं। ये लोग सोने की इस खेप को नेपाल बॉर्डर से तस्करी करके  विभिन्न शहरों में ले जाया जा रहा था। दरअसल, डीआरआई को यह सुचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल बॉडर के जरिए अवैध  तरीके से सोने की तस्करी कर रहे हैं।  इसके बाद टीम अलर्ट हुई और जब संघन जांच - पड़ताल तो यह मालूम चला कि ये लोग मुख्य रूप से देश के तीन शहरों में अवैध धंधा कर रहे हैं।

जिसके बाद डीआरआई की टीम ने  पटना, मुंबई और पुणे में छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। डीआरआई  ने पटना रेलवे स्टेशन से 37 किलोग्राम, मुंबई के रेलवे स्टेशन से 38 किलोग्राम गोल्ड बरामद किया गया। बाकी का सोना मुंबई में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिला। साथ ही पुणे से भी बस में ले जाया जा रहा 5.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। जब्त सोने की कुल कीमत 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

डीआरआई ने बताया कि गोल्ड को अधिकतर पेस्ट के रूप में भारत-नेपाल सीमा के जरिए तस्करी कर पटना लाया गया है। इसके बाद यहां से रेल और हवाई मार्ग के जरिए मुंबई समेत देश के अलग - अलग शहरों में पहंचाया जा रहा था। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि, इससे पहले भी इस मामले में   तीन सूडानी नागरिकों को पकड़ा गया था। वे पटना जंक्शन से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। उनके पास 40 पैकेटों में 37.126 किलोग्राम वजन वाले सोने का पेस्ट बरामद किया गया। ये उन्होंने स्लीवलेस जैकेट के अंदर छुपा रखा था।

Read More बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा नागरिकों के लिए किफायती दरों पर शुरू की गई डेब्रिस-ऑन-कॉल सेवा

आपको बताते चलें कि, स्थानीय हैंडलर की सहायता से सुडानी बिहार-नेपाल बॉडर के माध्यम से सोने की तस्करी कर रहा है। सोना तस्कर अपने काम करने के तरीके लगातार बदल रहे हैं. डीआरआई सूत्रों का कहना है कि सुडानी नागरिक विशेष रूप स्लीवलेस जैकेट बनाया था। जिसमें कई जेबें थी और वे इससे शर्ट के ऊपर से नहीं बल्कि शर्ट के नीचे पहने हुये था। दरअसल में डीआरआई ने पहले भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के विभिन्न नए तौर-तरीकों का पता लगाया है, जैसे कि देश के उत्तर पूर्वी हिस्से से तस्करी या तो रसद कंपनी के कूरियर मार्ग के माध्यम से या वाहनों में या बस, ट्रेन, उड़ान आदि द्वारा छिपाने के तरीकों का उपयोग करके. लेकिन अब वे तरीके बदल लिये। 

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन