पालघर जिले के वसई में कार के बोनट पर ट्रैफिक कांस्टेबल को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

Traffic constable dragged for 1.5 km on car bonnet in Palghar district's Vasai, driver arrested

पालघर जिले के वसई में कार के बोनट पर ट्रैफिक कांस्टेबल को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

पालघर जिले के वसई में ट्रैफिक सिग्नल पार करने से रोके जाने के दौरान कार के बोनट पर एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटे जाने का एक मामला सामने आया है।  वहीं पुलिस ने जानकारी दी।  कि कार चालक की उम्र 19 साल है और उसके पास जरुरी लाइसेंस भी नहीं है। उक्त घटना बीते रविवार की है।  चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। 

मुंबई : पालघर जिले के वसई में ट्रैफिक सिग्नल पार करने से रोके जाने के दौरान कार के बोनट पर एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटे जाने का एक मामला सामने आया है।  वहीं पुलिस ने जानकारी दी।  कि कार चालक की उम्र 19 साल है और उसके पास जरुरी लाइसेंस भी नहीं है। उक्त घटना बीते रविवार की है।  चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। 

Read More ठाणे : छह हजार से अधिक अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूर...

जानकारी के अनुसार,व्यस्त चौराहे पर कांस्टेबल जब ड्यूटी पर था, तभी उसने ट्रैफिक सिग्नल पार करने पर उत्तर प्रदेश में पंजीकृत एक कार को रुकने का इशारा किया।  वहीं कांस्टेबल जब पूछताछ कर रहा था तो चालक ने गाड़ी चला दी और पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटते हुए चला गया।  अधिकारी ने बताया कि इसी हालत में चालक करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा, जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।  पाटिल के अनुसार, यातायात जाम की वजह से कार रुकी और राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया । 

पुलिस के अनुसार कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 353 (सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उस पर अपराध का मामला दर्ज किया गया है। 

Read More विशेष मकोका अदालत ने नवी मुंबई पुलिस के साथ-साथ तलोजा जेल के अधिकारियों को दी चेतावनी 

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि, जब कांस्टेबल पूछताछ कर रहा था तो डाइवर ने ने अचानक कार की गति तेज कर दी और उसको टक्कर मार दी थी।  कांस्टेबल टक्कर खाकर कार के बोनट पर गिरा था। इसी हालत में ड्राईवर ने करीब 1.5 किलोमीटर तक गाड़ी चलायी, जिससे कांस्टेबल घायल भी हुआ है। 

Read More कल्याण में पूर्व दुश्मनी के कारण युवक की बेरहमी से हत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News