मुंबई के बांद्रा में फिर एक महिला हुई दहेज़ का शिकार... पारिवारिक प्रताड़ना के कारण की आत्महत्या 

Another dowry victim in Mumbai's Bandra... Suicide due to family harassment

मुंबई के बांद्रा में फिर एक महिला हुई दहेज़ का शिकार... पारिवारिक प्रताड़ना के कारण की आत्महत्या 

मुंबई में एक महिला फिर दहेज़ का शिकार हुई है। परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारन उसने बांद्रा में आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम पिंकी अभिषेक चावला है। बताया जा रहा है कि, महिला को उसके पति अभिषेक चावला और ससुर चंद्रभान चावला द्वारा कथित रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मृतका के पति और ससुर गिरफ्तार कर लिया है।  मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला फिर दहेज़ का शिकार हुई है। परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारन उसने बांद्रा में आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम पिंकी अभिषेक चावला है। बताया जा रहा है कि, महिला को उसके पति अभिषेक चावला और ससुर चंद्रभान चावला द्वारा कथित रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मृतका के पति और ससुर गिरफ्तार कर लिया है।  मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति अभिषेक चावला और अपने ससुराल वालों के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती थी। अभिषेक और उनके पिता चंद्रभान चावला मिलकर कबाड़ का कारोबार करते थे। लेकिन व्यवसाय में घाटा होने के बाद अभिषेक अपनी पत्नी पर मायके वालों से दहेज लाने का दबाव बनाने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा। यही नहीं उसके पिता ने भी महिला पर दहेज लाने का दबाव बनाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को गली गलोच ही नहीं, बल्कि उसकी पिटाई भी की। वहीं, प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर निर्मल नगर पुलिस ने आरोपी अभिषेक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 34 (सामान्य इरादे), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 498 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया