लातूर में बेवड़े कंडक्टर का गजब कारनामा... शराब पीने के लिए बीच सड़क पर यात्रियों से भरी बस छोड़कर हुआ फरार
Amazing feat of a clumsy conductor in Latur... absconding leaving a bus full of passengers in the middle of the road to drink alcohol
महाराष्ट्र के लातूर में एक सरकारी बस के कंडक्टर का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का एक बस कंडक्टर गुरुवार को शराब पीने के लिए यात्रियों से भरी को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। जिसके कारण कई घंटो तक बस वहीं रुकी रही। फिलहाल, कंडक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के लातूर में एक सरकारी बस के कंडक्टर का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का एक बस कंडक्टर गुरुवार को शराब पीने के लिए यात्रियों से भरी को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। जिसके कारण कई घंटो तक बस वहीं रुकी रही। फिलहाल, कंडक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस्मानाबाद में लातूर और कलांब के बीच गुरुवार सुबह हुई थी। यहां कंडक्टर ने कटगांव गांव में बस को रोका और उतर गया। इसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद बस में सवार करीबन 38 यात्रियों ने उसकी तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद वह शराब के साथ एक दुकान पर बैठा पाया गया। एमएसआरटीसी उस्मानाबाद संभागीय यातायात नियंत्रक ने बताया कि आरोपी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मेडिकल जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। मेडिकल जांच में पता चला है कि कंडक्टर ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था।

