साकीनाका में 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में लगी आग... आसपास की कई झोपड़ियां जलीं

Fire broke out in hut number 3 in Sakinaka… Many huts nearby were burnt

साकीनाका में 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में लगी आग... आसपास की कई झोपड़ियां जलीं

साकीनाका में आज 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में आग लग गई.  धीरे-धीरे यह आग आस-पास की कई अन्य झोपड़ियों में फैल गई. आग लगने की सूचना पाते ही घटना स्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं और उनके द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं. आग लगने से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मुंबई : मुंबई के साकीनाका में आज 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में आग लग गई.  धीरे-धीरे यह आग आस-पास की कई अन्य झोपड़ियों में फैल गई. आग लगने की सूचना पाते ही घटना स्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं और उनके द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं. आग लगने से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दोपहर में करीब 1.34 बजे  लगी. घटना की जानकारी मिलने  के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, स्थानीय बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. मुंबई फायर ब्रिगेड ने इस आग को प्रथम स्तर की आग घोषित किया है. फायर ब्रिगेड ने आसपास की 5 से 6 झोपड़ियों तक इस आग के फैलने की आशंका जताई है. बीएमसी ने कहा कि अभी तक इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है. 

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

इससे पहले बुधवार (25 जनवरी) को एक मुंबई के उपनगर अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित 29 मंजिला शिवशक्ति बिल्डिंग  की 24वीं मंजिल पर एक आम रास्ते में देर रात करीब पौने दो बजे आग लग गई थी. आग लगने की इस घटना में बिल्डिंग में रहने वाले करीब 10 लोगों सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 

उनमें से 6 लोगों को विले पार्ले के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी 4 को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया.  वहीं तड़के 5.15 पर इस आग पर काबू पा लिया गया. इसके अलावा 25 जनवरी को बांद्रा में बेस्ट की एक बस में आग लग गई थी. आग लगने के तुरंत बाद बस में बैठे सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया.

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई