मुंबई में पिछले वर्ष के मुकाबले 2022 में 9 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ... महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा बनाया गया निशाना

Crime graph in Mumbai increased by 9 percent in 2022 as compared to last year… Women and children were targeted the most

मुंबई में पिछले वर्ष के मुकाबले 2022 में 9 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ... महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा बनाया गया निशाना

मुंबई में पिछले वर्ष के मुकाबले 2022 में अपराधों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अपराध सुलझाए जाने में 14 फीसदी की गिरावट आई है। पुलिस ने एक अपराध रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार, साइबर अपराध मामले सुलझाने में खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई पुलिस की अपराध सुलझाने की सकल दर कम हुई है।

मुंबई : मुंबई में पिछले वर्ष के मुकाबले 2022 में अपराधों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अपराध सुलझाए जाने में 14 फीसदी की गिरावट आई है। पुलिस ने एक अपराध रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार, साइबर अपराध मामले सुलझाने में खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई पुलिस की अपराध सुलझाने की सकल दर कम हुई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 महामारी के बाद 2021 में चोरी के 4,534 मामलों के मुकाबले बीते वर्ष चोरी के मामले तीन गुना बढ़कर 14,818 पहुंच गए। वहीं 2022 में चोरी, हमले, छेड़छाड़, डकैती और झपटमारी सहित सड़कों पर होने वाले अपराधों में करीब 100 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

रिपोर्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 2022 में रिपोर्ट किए गए कुल अपराधों में से मात्र 68 फीसदी अपराध ही सुलझाए जा सके हैं, जबकि 2021 में अपराध सुलझाने की दर 82 फीसदी थी। इस तरह अपराध सुलझाने की दर में 14 फीसदी अंकों की गिरावट आई है। इसी तरह मुंबई में बीते वर्ष कुल अपराधों में नौ फीसदी वृद्धि हुई है।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

पुलिस का कहना है कि यह वृद्धि इसलिए हुई क्योंकि अब चोरी, मारपीट, झपटमारी, डकैती और छेड़छाड़ जैसे अपराधों को तुरंत दर्ज किया जाता है। पिछले वर्ष शहर में डकैती, दुष्कर्म और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों में मामूली बढ़ोतरी हुई, वहीं हत्या, घर में तोड़-फोड़ और दंगों जैसे अपराधों में कमी आई। कुल मिलाकर गंभीर अपराधों के दर्ज होने में मामूली वृद्धि हुई है।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की संख्या 2021 में 5,497 से बढ़कर 2022 में 6,133 हो गई है। इन 6,133 मामलों में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज 1,157 अपराध और नाबालिग लड़कों-लड़कियों के अपहरण के 1,155 मामले शामिल हैं।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

मुंबई में दुष्कर्म के मामलों की संख्या 2021 में 888 से बढ़कर 2022 में 984 हो गई। छेड़छाड़ के अपराध भी 2021 में 2,076 से बढ़कर बीत वर्ष में 2,347 हो गए। इसके अलावा पिछले वर्ष की तुलना करने पर दहेज से संबंधित मामले भी 785 से बढ़कर 868 तक पहुंच गए।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन