
धारावी में पत्नी की कथित हत्या के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार... पिता का दावा- यह 'लव जिहाद' का मामला
28-year-old man arrested for allegedly killing his wife in Dharavi... Father claims- this is a case of 'love jihad'
धारावी में अपने घर में 28 वर्षीय एक मजदूर को उसकी पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटके पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश की रहने वाली मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि यह 'लव जिहाद' का मामला है, क्योंकि आरोपी अपनी बेटी को बीफ खाने और उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहा था। उन्होंने पुलिस में दर्ज एक शिकायत में यह आरोप लगाया।
मुंबई : धारावी में अपने घर में 28 वर्षीय एक मजदूर को उसकी पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटके पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश की रहने वाली मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि यह 'लव जिहाद' का मामला है, क्योंकि आरोपी अपनी बेटी को बीफ खाने और उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहा था। उन्होंने पुलिस में दर्ज एक शिकायत में यह आरोप लगाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और उसका पति नवंबर 2019 से धारावी के राजीव गांधी नगर में रह रहे थे। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक ढाई साल का है और दूसरा पांच महीने का है। आरोपी निर्माण स्थलों पर मजदूर के रूप में काम करता है। महिला 5 जनवरी को अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली थी।
अधिकारी ने कहा कि उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन को दबाने के बाद श्वासावरोध का उल्लेख किया गया है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मार डाला गया और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए छत से लटका दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है क्योंकि मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

22.jpg)
Comment List