मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरगांव चौपाटी लेजर शो से जगमगाएगी...

Girgaum Chowpatty, one of the major tourist destinations of Mumbai, will be lit up with laser show.

मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरगांव चौपाटी लेजर शो से जगमगाएगी...

मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरगांव चौपाटी पर अब लोगों को लेजर शो का नजारा भी देखने को मिलेगा। बीएमसी ने चौपाटी पर लोकमान्य तिलक गार्डन के सामने समुद्र तट पर वॉटर कर्टेन रंग-बिरंगी लेजर शो की योजना बनाई है। साथ ही, यहां सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।

मुंबई: मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरगांव चौपाटी पर अब लोगों को लेजर शो का नजारा भी देखने को मिलेगा। बीएमसी ने चौपाटी पर लोकमान्य तिलक गार्डन के सामने समुद्र तट पर वॉटर कर्टेन रंग-बिरंगी लेजर शो की योजना बनाई है। साथ ही, यहां सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।

मुंबई में यह पहली चौपाटी होगी, जहां लेजर शो का आयोजन होगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि लेजर शो प्रॉजेक्ट पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जल्द ही वर्क ऑर्डर भी दे दिया जाएगा। हमें उम्मीद है कि फरवरी से इस पर काम शुरू हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सिंगापुर और बैंकॉक की तरह यह वॉटर कर्टेन लेजर शो होगा। इसके लिए समुद्र के किनारे की जगह चुनी गई है। इससे समुद्र का नजारा काफी दर्शनीय होगा।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

दक्षिण मुंबई में स्थित गिरगांव चौपाटी पर प्रतिदिन हजारों लोग घूमने आते हैं। अभी तक यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे दर्शकों का मनोरंजन हो सके। लेजर शो के जरिए लोग आकर्षित होंगे, जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

मरीन ड्राइव से गिरगांव चौपाटी के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे समुद्र तट पर शाम को काफी भीड़ होती है। बीएमसी को उम्मीद है कि लेजर शो के आयोजन से इसमें काफी बढ़ोतरी होगी। यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएमसी ने यहां 30 सीटर बायो टॉइलेट बनाने का निर्णय लिया है।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

गिरगांव चौपाटी पर एक खूबसूरत व्यूइंग डेक का निर्माण किया गया है। यह डेक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर बनाया गया है। इस व्यूइंग डेक से एकसाथ लगभग 500 लोग अरब सागर के विहंगम दृश्य का आनंद लेते हैं। साथ ही, यहां व्यूइंग गैलरी में लगभग 1,000 लोग एकसाथ जा सकते हैं।

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

यहां आने वाले पर्यटक समुद्र में उठने वाली लहरों का भी आनंद लेते हैं। डेक का पूरा क्षेत्र 470 वर्ग मीटर है, जिसमें 75 लोगों के बैठने की क्षमता है। डेक पर बीएमसी सोलर पैनल लगाने की योजना पर भी काम कर रही है।