भारतीय जनता पार्टी ने अजित पवार की संभाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन...

Bharatiya Janata Party protests against Ajit Pawar's remarks on Sambhaji Maharaj...

भारतीय जनता पार्टी ने अजित पवार की संभाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन...

शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ‘जोडे मारो’ प्रदर्शन का आयोजन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा में नारे लगाए।

महाराष्ट्र :  महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ राज्य की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शहर के रवीवर करंजा चौक पर हुआ जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह विधानसभा में पवार ने कथित तौर पर कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज ‘धर्मवीर’ नहीं थे। भाजपा ने दावा किया कि पवार की टिप्पणी संभाजी महाराज का ‘अपमान’ है। भाजपा विधायक देवयानी फरंदे ने प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का रुख हमेशा से हिंदुओं के खिलाफ रहा है।

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पवार लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की और उनका अपमान किया। उन्हें माफी मांगनी चाहिए या विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

इसी तरह का प्रदर्शन ओझवार शहर में हुआ जहां जुलूस निकाला गया और पवार के पुतले को गधे पर बैठाकर घुमाया गया। बालासाहेबंची शिवसेना के पदाधिकारियों ने भी भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Read More महाराष्ट्र के अहिल्या नगर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अन्ना हजारे ने किया स्वागत...

शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ‘जोडे मारो’ प्रदर्शन का आयोजन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा में नारे लगाए।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

गौरतलब है कि छत्रपति संभाजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे थे जिन्हें वर्ष 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर पकड़ने के बाद यातनाएं दे देकर मार डाला गया था।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन