पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए कोहरे का अलर्ट...

Fog alert for West Rajasthan, Delhi, Punjab, Haryana and Chandigarh...

पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए कोहरे का अलर्ट...

इन दिनों समूचे हिंदुस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सुबह घने कोहरे के अलावा ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली : इन दिनों समूचे हिंदुस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सुबह घने कोहरे के अलावा ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

यहां अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इससे फ्लाइट और ट्रेनें वैंâसिल और डिले होने का भी खतरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों के कई हिस्सों में ३१ दिसंबर से ४ जनवरी तक सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इन राज्यों में पारा माइनस के पार पहुंच सकता है।

Read More दिल्ली : प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एक साथ कई विदेशी मीडिया विज्ञापन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी

राजधानी दिल्ली में जहां तापमान ४ डिग्री तक लुढ़क चुका है तो वहीं कुछ राज्यों में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान ८ डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं असम के चार जिले तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार इन चार जिलों के १३२ गांवों की लगभग १८,००० आबादी प्रभावित हुई है। ४,४८१ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और दो घर पूरी तरह से गिर गए हैं।

Read More दिल्ली: कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश; जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में रात का तापमान १ से ४ डिग्री के बीच रहेगा। उधर मध्य प्रदेश में २८ और २९ दिसंबर को बहुत ज्यादा ठंड होगी लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है। इधर घने कोहरे के कारण पश्चिम बंगाल के बागडोरा एयरपोर्ट से विस्तारा, इंडिगो और स्पाइसजेट की तीन फ्लाइटें वैंâसिल कर दी गई हैं, जबकि कई अन्य देरी से चल रही हैं।

Read More बोरीवली पश्चिम स्थित झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत

राजस्थान के अलावा असम के डिब्रूगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद बर्फबारी भी देखने को मिली। बर्फबारी की वजह से शीत लहर का कहर जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोरन इलाके में ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई है।

Read More नई दिल्ली : पाकिस्तान सजा पूरी करने के बावजूद स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे159 लोग

हालांकि इस बार सर्दियों ने दस्तक देने में कुछ देर कर दी है। जम्मू–कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने कोहराम मचा रखा है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही कई हिस्सों में तापमान न्यूनतम डिग्री के पार चला गया है। दक्षिण कश्मीर में पर्यटक रिसॉर्ट पहलगाम में बर्फबारी हुई।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश