मुंबई पुलिस का कर्मचारी बनकर आईटी कंपनी की कर्मचारी से की 98 हजार की ठगी...

Fraud of 98 thousand from the employee of IT company by becoming an employee of Mumbai Police.

मुंबई पुलिस का कर्मचारी बनकर आईटी कंपनी की कर्मचारी से की 98 हजार की ठगी...

मॉडल टाउन निवासी आईटी कंपनी की कर्मचारी को ठग ने झांसे में लेकर 98 हजार की ठगी कर ली। ठग ने पहले कुरियर ब्वॉय बनकर बात की और फर्जी पासपोर्ट का कुरियर आने की बात कही। पीड़ित ने उनका कुरियर होने से मना किया, लेकिन ठग ने पीड़ित को मुबंई पुलिस का नाम लेते हुए कॉल ट्रांसफर कर दी।

मुबंई : मॉडल टाउन निवासी आईटी कंपनी की कर्मचारी को ठग ने झांसे में लेकर 98 हजार की ठगी कर ली। ठग ने पहले कुरियर ब्वॉय बनकर बात की और फर्जी पासपोर्ट का कुरियर आने की बात कही। पीड़ित ने उनका कुरियर होने से मना किया, लेकिन ठग ने पीड़ित को मुबंई पुलिस का नाम लेते हुए कॉल ट्रांसफर कर दी।

जिसके बाद मुंबई पुलिसकर्मी बनकर ठग ने पूरे मामले की जांच करने के नाम पर पीड़ित से उसके खाते से सभी रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठग ने पीड़िता का विश्वास जीतने के दो फर्जी पहचान पत्र भी भेजे, लेकिन अब धोखाधड़ी होने का शक होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी है।

Read More मुंबई : पान बेचने की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स... पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

मॉडल टाउन निवासी शैली पाहुजा ने बताया कि 10 दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि वह फेड-एक्स कुरियर कंपनी से बात कर रहा है। उनका कुरियर आया है। ठग ने कहा कि इसमें आपका आधार कार्ड, नाम और नंबर लिंक है। उसने ब्वॉय को कहा कि उन्हें किसी ने कोई कुरियर नहीं भेजा है, यह कुरियर उनका नहीं है।

Read More मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक नया विवाद... बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर दिखाई सख्ती

उसने कहा कि कुरियर में गैर-कानूनी सामान है। इसमें 16 फर्जी पासपोर्ट हैं। पीड़िता ने कहा कि किसी ने आधार कार्ड का मिस-यूज किया है, इसे रद्द कर दें। इस पर कुरियर ब्वॉय ने कहा कि वह ऐसे रद्द नहीं कर सकता, वह आपकी कॉल को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर रहा है। इसके बाद कॉल ट्रांसफर हुई, एक शख्स ने बातचीत की और कहा कि वह मुंबई पुलिस से बात कर रहा है। उसने मामले की जांच करने की बात कही।

Read More नवी मुंबई : ऑनलाइन धोखाधड़ी; जयपुर से दो लोग गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News