पूर्व कमिश्नर एमएन सिंह ने दाऊद इब्राहिम पर कही यह बात...एंटीलिया केस को बताया शर्मनाक

Former commissioner MN Singh said this on Dawood Ibrahim… Told the Antilia case shameful

पूर्व कमिश्नर एमएन सिंह ने दाऊद इब्राहिम पर कही यह बात...एंटीलिया केस को बताया शर्मनाक

पूर्व पुलिस आयुक्त एमएन सिंह ने कहा कि दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर राजनेताओं के संरक्षण में बहुत बड़े हो जाते हैं जो जनता को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक पहचान ने दाऊद को राक्षस बना दिया। राजनेता अपराधियों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि समाज पर उनकी पकड़ है।

मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एमएन सिंह ने कहा कि दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर राजनेताओं के संरक्षण में बहुत बड़े हो जाते हैं जो जनता को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक पहचान ने दाऊद को राक्षस बना दिया। राजनेता अपराधियों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि समाज पर उनकी पकड़ है।

मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकार जितेंद्र दीक्षित की पुस्तक "बॉम्बे आफ्टर अयोध्या" के विमोचन के अवसर पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एमएन सिंह ने एंटीलिया केस को शर्मनाक बताते कहा कि पुलिस बल में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कुछ अधिकारी दुष्ट हो जाते हैं, यह बात बहुत घृणित है कि  मुंबई के कुछ पुलिस अधिकारी कथित रूप से शामिल थे।

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

दाऊद इब्राहिम एक राक्षस बन गया क्योंकि उसे संरक्षण प्राप्त था। अच्छे लोग उसके पास जाते थे। उनको दाऊद के साथ बहुत अच्छा लगा था। वहीं कई बिल्डरों और फिल्म निर्माताओं ने गैंगस्टरों को अपने पेरोल पर रखा था जो उनके लिए काम करते थे। राजनीतिक लोग पुलिस पर दवाब बनाते थे। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए पुलिस बल को राजनीतिक नियंत्रण से बाहर किया जाना चाहिए।

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

एम एन सिंह ने कहा कि राजनेता अपराधियों का उपयोग करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि समाज पर उनकी पकड़ है। वे वोट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पुलिस क्या कर सकती है? राजनेता तभी जागते हैं जब बात उनकी गर्दन पर आती है। अब मैं राजनेताओं को गैंगस्टरों के साथ शामिल होने और संपत्ति खरीदने के बारे में सुन रहा हूं। हाल ही में एनसीपी नेता मलिक की दाऊद की संपत्ति खरीद में नाम आया था, जिसकी जांच चल रही है।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एमएन सिंह ने कई बड़े मामलों जैसे मुंबई ब्लास्ट की जांच की। 1993 के मुंबई बम धमाकों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे और 1,000 से अधिक घायल हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, एयर इंडिया बिल्डिंग, मुंबई एयरपोर्ट और झवेरी बाजार जैसे प्रसिद्ध स्थानों को निशाना बनाया गया।

Read More भयंदर : 67 वर्षीय महिला से व्यक्ति ने 72,000 रुपये के सोने के गहने लूट लिए

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन