मुंबई के चेंबूर इलाके में जूतों के शोरुम में लगी आग, कोई घायल नहीं

Fire breaks out at a shoe showroom in Mumbai's Chembur area, no one injured

 मुंबई के चेंबूर इलाके में जूतों के शोरुम में लगी आग, कोई घायल नहीं

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक जूतों के शोरूम के तहखाने (बेसमेंट) में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपनगरीय चेंबूर के शिवाशीष कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

मुंबई : मुंबई के चेंबूर इलाके में एक जूतों के शोरूम के तहखाने (बेसमेंट) में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपनगरीय चेंबूर के शिवाशीष कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा कि तहखाने का इस्तेमाल एक जूता कंपनी द्वारा माल के भंडारण के लिए किया गया था और यह (माल) आग में जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि दमकल की कम से कम पांच गाड़ियों को अन्य अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर भेजा गया और तड़के साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश