युवती को लेकर दो युवकों में विवाद... एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा माजरा

Controversy between two youths over a girl... one put the other to death, know the whole matter

युवती को लेकर दो युवकों में विवाद... एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा माजरा

महाराष्ट्र में अपराध दर बढ़ रहा है। जैसा की हम देखते है कि अपराध करने के तरीके भी दिन-ब-दिन क्रूर होते जा रहे हैं। लव अफेयर्स के चलते गंभीर अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। जी हां आपको बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी में हत्या का मामला इस समय चर्चा में है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में अपराध दर बढ़ रहा है। जैसा की हम देखते है कि अपराध करने के तरीके भी दिन-ब-दिन क्रूर होते जा रहे हैं। लव अफेयर्स के चलते गंभीर अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। जी हां आपको बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी में हत्या का मामला इस समय चर्चा में है।

प्रेमिका की वजह से एक युवक ने बेहद घिनौने और वीभत्स तरीके से एक शख्स की हत्या कर दी है। एक युवक ने गुस्से में आकर अपने फ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर उसके मुंह में भर लिया और फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। आइए जानते है पूरा माजरा क्या है.

आपको बता दें कि यह घटना इतनी क्रूरता से भरी कि इस हत्या से पुलिस भी सदमे में है। मिली जानकारी के मुताबिक अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। देखने में आ रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई है। ठाणे जिले के भिवंडी के 21 वर्षीय युवक असलम अंसारी ने प्रेम प्रसंग को लेकर अपने दोस्त और होटल मालिक शमीम अंसारी की हत्या कर दी। फ़िलहाल इस खौफनाक खबर के बारे में सुनकर हर कोई दंग है। 

दरअसल शमीम की एक हरकत से असलम बेहद परेशान हो गया था। तो असलम ने शमीम का प्राइवेट पार्ट काट कर उसके मुंह में डाल दिया। इस जघन्य कृत्य को करने के बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुआ। इसलिए उसने शमीम की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी असलम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की जांच पुलिस कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी असलम ने इस घटना को अंजाम देने से पहले शमीम से अनुरोध किया था, तुम्हारी चार-पांच गर्लफ्रेंड है, प्लीज मेरी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो लेकिन शमीम सुनने को तैयार नहीं था।

फिर असलम ने गुस्से में शमीम का प्राइवेट पार्ट काट कर उसके मुंह में डाल दिया। इसके बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस बीच असलम ने पुलिस को बताया, मृतक शमीम अंसारी मेरे बचपन के दोस्त थे। उनकी कई गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि शमीम मेरी गर्लफ्रेंड के साथ इंटीमेट होने लगा। 

शमीम ने एक बार मुझसे कहा था, मैं तुम्हारी प्रेमिका को पसंद करने लगा हूं। उसके बाद हम दोनों में जोरदार लड़ाई हुई। मैंने शमीम को धमकी भी दी थी कि अगर तुमने अपनी हरकत नहीं रोकी तो अंजाम बुरा होगा।

उसके बाद भी शमीम नहीं सुधरे। तो मैंने उसे मार डाला। इस जघन्य हत्याकांड को देख पुलिस भी हैरान है। इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा हो रही है। फ़िलहाल इस मामले से इलाके में सनसनी मची हुई है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

समुद्र में विशाल गर्डर की स्थापना...  मुंबई तटीय सड़क परियोजना और बांद्रा-वर्ली समुद्री पुल मार्ग का कनेक्शन सफल समुद्र में विशाल गर्डर की स्थापना... मुंबई तटीय सड़क परियोजना और बांद्रा-वर्ली समुद्री पुल मार्ग का कनेक्शन सफल
मुंबई नगर निगम तटीय सड़क और बांद्रा-वर्ली सी ब्रिज को जोड़ने वाले पहले विशाल बीम (बो आर्च स्ट्रिंग गर्डर) को...
महाराष्ट्र में दूसरे चरण के लिए 8 सीटों पर मतदान ...
मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा में लापरवाही के आरोप में सुपरवाइजर गिरफ्तार...
सायन कोलीवाड़ा में 7 साल के लड़के और 5 साल की बहन की कार में बंद होने के बाद दम घुटने से मौत !
नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म...
अपना वोट कांग्रेस पार्टी को देकर बर्बाद ना करें - संजय निरुपम
नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media