राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज रात नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश, पवार कल शामिल होंगे...

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra will enter Maharashtra from Nanded tonight, Pawar will join tomorrow.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज रात नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश, पवार कल शामिल होंगे...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह तेलंगाना के कामरेड्डी जिले से आगे बढ़ी। यात्रा आज रात नांदेड़ जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र में यह करीब 14 दिन भ्रमण करेगी। राकांपा प्रमुख शरद पवार यात्रा में 8 नवंबर को शरीक होंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह तेलंगाना के कामरेड्डी जिले से आगे बढ़ी। यात्रा आज रात नांदेड़ जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र में यह करीब 14 दिन भ्रमण करेगी। राकांपा प्रमुख शरद पवार यात्रा में 8 नवंबर को शरीक होंगे।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व उनके पुत्र व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के महाराष्ट्र में यात्रा में शरीक होने की संभावना है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में यात्रा का कामयाब बनाने के लिए जबर्दस्त तैयारियां की हैं। 

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की यह यात्रा दक्षिण भारत को कवर कर चुकी है। अब तक यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में घूम चुकी है। सोमवार सुबह तेलंगाना के कामरेड्डी से राज्य में अंतिम चरण में आगे बढ़ी। आज देर शाम को यात्रा महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलूर के मदनूर नाका से प्रवेश करेगी। 

Read More महाराष्ट्र : स्जिद या ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गाइडलाइन जारी हो - संजय निरुपम

यात्रा को महाराष्ट्र में कामयाब बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भारी तैयारियां की हैं। आज शाम नांदेड़ जिले में पहुंचने के बाद राहुल गांधी और अन्य नेता रात करीब 10 बजे एकता मशाल यात्रा निकालेंगे। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा कुल 381 किलोमीटर भ्रमण करेगी। यह 15 विधानसभा व 6 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी।  

Read More कर्नाटक बंद के कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा पर रोक दी गई; बंद के चलते परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर 

राकांपा प्रमुख शरद पवार 8 नवंबर को यात्रा में शामिल होंगे। वे बीमार होने के कारण राहुल के साथ एक मील से कम का सफर करेंगे। उनका मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है।यात्रा को देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। यह समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।  महाराष्ट्र में भी राकांपा और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने इसके महत्व को देखते हुए यात्रा में भाग लेने के लिए सहमति व्यक्त की है।

Read More नई दिल्ली : अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य; मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लिए रणनीति

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने अभी तक राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, दोनों के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

बहरहाल, शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे धड़े से अरविंद सावंत और मनीषा कायंडे यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नाना पटोले, बाला साहेब थोरात, भाई जगताप, अशोक चव्हाण समेत कई नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा में इसे अभी 2,355 किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी है। यह अगले साल कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस का दावा है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता की सबसे लंबी पद यात्रा है। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश