दिवा में शिवसेना की शाखा पर चला प्रशासन का बुलडोजर... शिंदे गुट जान-बूझकर परेशान कर रहा है- सुभाष भोईर

Administration's bulldozer on Shiv Sena branch in Diva... Shinde faction is deliberately troubling- Subhash Bhoir

दिवा में शिवसेना की शाखा पर चला प्रशासन का बुलडोजर... शिंदे गुट जान-बूझकर परेशान कर रहा है- सुभाष भोईर

कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दहिसर गांव में शिवसेना की पुरानी शाखा को प्रशासन ने अवैध बताते हुए गुरुवार को बुलडोजर चल दिया। जिससे ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई है। 

ठाणे : शिवसेना में एकनाथ शिंदे के बगावत के बाद 40 विधायक और सांसद भी उनके साथ गए। इससे राज्य में शिवसेना में बड़ा बंटवारा हो गया। लेकिन इसके बावजूद दोनों गुटों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

दिवा परिसर में शिवसेना शाखा पर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा तोड़क कार्रवाई किये जाने को लेकर पूर्व विधायक सुभाष भोईर ने शिंदे गुट पर निशाना साधा है और इसे काला दिन करार दिया।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दहिसर गांव में शिवसेना की पुरानी शाखा को प्रशासन ने अवैध बताते हुए गुरुवार को बुलडोजर चल दिया। जिससे ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई है। 

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारी शाखा पिछले 40 साल से सर्वे नंबर 63 में है। इसके तहत केंद्र सरकार का डाकघर था।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

बगल में ग्राम पंचायत कार्यालय और उसके ऊपर सरपंच कार्यालय है। फिर भी शिवसेना की ही शाखा तोड़ी गई। यह एक प्रकार से राजनीति से प्रेरित है।  शिवसैनिकों का कहना है कि उस समय वे शिवसैनिक थे और अब शिवसैनिक नहीं, यह राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

पूर्व विधायक और ठाकरे गुट के जिला संपर्क प्रमुख सुभाष भोईर ने शिंदे गुट पर हमला बोला है। भोईर का कहना है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रमुखों ने इन शाखाओं की स्थापना की थी।

इन सभी शाखाओं को उनके द्वारा तब आधिकारिक माना जाता था जब वे मूल शिवसेना में थे और इसी शाखा में बैठकर आम कार्यकर्ता से मंत्री और मुख्यमंत्री बने और बेटे को सांसद बनाए और आज उन्हें आज यह शाखा अनौपचारिक लग गया। मुझे लगता है कि यह एक तरह की राजनीति है।