मुंबई पुलिस ने रंगदारी मामले में निलंबित अधिकारियों को किया बहाल...

Mumbai Police reinstates suspended officers in extortion case

मुंबई पुलिस ने रंगदारी मामले में निलंबित अधिकारियों को किया बहाल...

मुंबई पुलिस ने अपने तीन निलंबित अधिकारियों को बहाल कर दिया है जिन्हें इस साल के शुरू में आंगडिया से उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने अपने तीन निलंबित अधिकारियों को बहाल कर दिया है जिन्हें इस साल के शुरू में आंगडिया से उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि बहाल किए गए पुलिस अधिकारियों में निरीक्षक ओम वंगाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन कदम और पुलिस उप निरीक्षक समाधान जामदादे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरी स्तर पर हुई पुलिस प्रतिष्ठान बोर्ड की एक समीक्षा बैठक में उन्हें बहाल करने का फैसला किया गया। इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के निलंबित अधिकारी सौरभ त्रिपाठी फरार हैं। वह घटना के वक्त पुलिस उपायुक्त (जोन- दो) थे। 

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस ने अपराध में संलिप्तता के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें पुलिस बल से निलंबित कर दिया गया था और उनके खिलाफ एक जांच शुरू की गई थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपपत्र दायर करके दिया था जिसके बाद तीनों को अदालत से जमानत मिल गई।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

अधिकारी ने बताया कि निलंबन के बाद अधिकारियों को 50 प्रतिशत वेतन मिल रहा था और निलंबन के तीन महीने पूरे होने के बाद उन्हें 75 प्रतिशत वेतन मिलने लगा था। उन्होंने कहा, "चूंकि मुंबई पुलिस बल में पहले से ही कर्मचारियों की कमी है, इसलिए उन्हें बल में बहाल करने का निर्णय लिया गया।" अधिकारी ने कहा कि तीनों को गैर- प्रवर्तक तैनाती दी गई है और उन्हें स्थानीय शस्त्र विभाग में भेजा गया है, जहां उन्हें बंदोबस्त की ड्यूटी दी जाएगी।

Read More Mahim Dargah मखदूम शाह बाबा दरगाह पर उर्स 2024 के उद्घाटन पर मुंबई पुलिस की सलामी & संदल

आंगडिया पारंपरिक कोरियर होते हैं जो व्यापारियों द्वारा भेजे गए नकद को एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाते हैं। आंगडिया व्यवस्था का मुख्यत: इस्तेमाल ज़ेवरात के कारोबार में होता है।

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

दक्षिण मुंबई में आंगडिया एसोसिएशन ने पिछले साल दिसंबर में एक शिकायत देकर आरोप लगाया गया था कि सौरभ त्रिपाठी ने उनसे व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने देने के लिए रिश्वत के रूप में प्रतिमाह 10 लाख रुपये की मांग की थी।

वंगाटे, कदम और जामदादे सभी लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में तैनात थे। त्रिपाठी के एक घरेलू सहायक को बाद में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। आंगडिया की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी अधिकारियों ने दिसंबर में कई बार उन्हें धमकी देकर उनसे कथित तौर पर नकद राशि की उगाही की थी।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन