मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला राज... कैसे दुरुस्त की यूपी कानून-व्यवस्था?

Chief Minister Yogi Adityanath opened the secret… How did UP law and order be corrected?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला राज... कैसे दुरुस्त की यूपी कानून-व्यवस्था?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासनिक दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण राज्य भी है। इस चुनौती के बावजूद प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है।

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासनिक दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण राज्य भी है। इस चुनौती के बावजूद प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है। बीते पांच वर्षों में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस बल में चारों आयामों-भर्ती व प्रशिक्षण, पुलिस बल का आधुनिकीकरण, अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि तथा वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में तेजी से कार्य किए गए। इसलिए ही यूपी महिला अपराध में सजा दिलाने में पहले स्थान पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुण्ड में अमित शाह गृह मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय चिन्तन शिविर में कहीं।  शिविर में राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, संघशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल तथा प्रशासक भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री  ने विश्वास व्यक्त किया कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में यह चिन्तन शिविर प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 

Read More मुंबई : कोलाबा कॉजवे के फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए १७० फेरीवालों को हटाने का आदेश...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के लिए अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि, पुलिस रिफॉर्म और पुलिस बल को तकनीकी से जोड़ने के अच्छे नतीजे आए हैं। इससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में मदद मिली है। उन्होंने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनाई गई नीति के बारे में कहा कि प्रदेश में वर्तमान में संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। ऐसे अपराधी जेल में हैं या पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो चुकी है। 

Read More मुंबई : अक्षय ऊर्जा कंपनियों सहित बिजली उपभोक्ताओं को राहत; एमईआरसी के बिजली दरों में बढ़ोतरी संबंधी समीक्षा आदेश रद्द

सभी वर्गों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई:
सीएम योगी ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बारे में कहा कि माफिया और अन्य अपराधियों की 44 अरब 59 करोड़ रुपये की संपत्ति का जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण किया गया है। माफिया और अपराधियों की अवैध संपत्ति का जब्तीकरण कर उन पर बालिकाओं के लिए कॉलेज और निर्बल वर्ग के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इससे समाज में बेहतर संदेश गया है। उन्होंने कहा कि चिह्नित माफिया के 18 मुकदमों में पैरवी कर 11 माफिया और उनके 28 सह अपराधियों को आजीवन कारावास या कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा कराई गई है।

Read More मुंबई : थर्टी फर्स्ट के लिए ड्रग्स मंगवाने हेतु डार्कवेब का इस्तेमाल...

इनमें दो को फांसी की सजा भी हुई है। पुलिस की इन कार्यवाहियों से समाज के सभी वर्गों विशेष कर महिलाओं, बालिकाओं, कमजोर वर्गों और कारोबारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया है। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में आंकड़ों के साथ अपराधों में आई कमी के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण त्योहार, मेले, जुलूस आदि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम है। सभी वर्गों में आपसी सौहार्द्र और समरसता अक्षुण्ण है।  

Read More मुंबई : अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ा फैसला; महाराष्ट्र में दुकानें अब 24 घंटे खुली रह सकेंगी, शासनादेश जारी

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस की व्यापक कार्यवाही से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की प्रबल भावना जागृत हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है।