एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को गैंबलिंग रैकेट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था,

एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को गैंबलिंग रैकेट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था,

फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से शोहरत पाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुल‍िस ने एक सट्टेबाजी गिरोह में कथित भूमिका के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता से फिल्म निर्माता बने हिमालय दसानी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि दसानी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई. अधिकारी ने कहा, “अंबोली पुलिस ने हाल में सट्टेबाजी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें दसानी की भूमिका सामने आई थी. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दसानी का नाम उभरा था.”

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 




Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 



Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

बता दें हिमालय दासानी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री के पत‍ि हैं. हिमालय दासानी खुद भी बॉलीवुड एक्टर रहे हैं. दसानी ने 1992 में फिल्म ‘‘पायल’’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. अब वह निर्माता और कारोबारी है. हिमालय ने बॉलीवुड में पत्नी भाग्यश्री के साथ कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं.

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

Related Posts