
राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले की महाराष्ट्र सरकार से मांग...भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात में किसानों की तुरंत की जाए मदद
NCP's Lok Sabha member Supriya Sule's demand to the Maharashtra government to help the farmers immediately in the situation arising due to heavy rains
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार से वर्षा के कारण भारी नुकसान का सामना कर रहे किसानों को तत्काल मदद देने की मांग की। बारामती से सांसद सुले ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है और खेत झील में तब्दील हो गए हैं।
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार से वर्षा के कारण भारी नुकसान का सामना कर रहे किसानों को तत्काल मदद देने की मांग की। बारामती से सांसद सुले ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है और खेत झील में तब्दील हो गए हैं। मेरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध है कि वे राज्य में बाढ़ की घोषणा करें।
’’उन्होंने आगे कहा कि किसानों के लिए दिवाली ‘काली’ रही क्योंकि वे समय से फसल की कटाई नहीं कर पाए और उनकी फसल बारिश की वजह से खेतों में ही सड़ गई। सुले ने कहा, ‘‘ राज्य में बाढ़ घोषित करने के साथ-साथ किसानों को सीधे वित्तीय मदद देने पर सकारात्मक होकर विचार करना चाहिए।’’
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List