साकीनाका में प्लास्टिक गोदाम में आग लगी...

A fire broke out in a plastic warehouse in Sakinaka.

साकीनाका में प्लास्टिक गोदाम में आग लगी...

साकीनाका इलाके के जंगलमंगल रोड पर स्थित प्लास्टिक गोदाम में  तकरीबन साढ़े छह बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकमल कर्मी आग बुझा रहे हैं। गोदाम में सुबह कोई नहीं था।

मुंबई : मुंबई के साकीनाका इलाके के जंगलमंगल रोड पर स्थित प्लास्टिक गोदाम में  तकरीबन साढ़े छह बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकमल कर्मी आग बुझा रहे हैं। गोदाम में सुबह कोई नहीं था।

स्थानीय नागरिकों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और साकीनाका पुलिस को दी। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ तथा प्लास्टिक होने से आग बढ़ गई है। इसलिए गोदाम के आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। साकीनाका पुलिस जांच कर रही है।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !