नवी मुंबई के पास बंदरगाह पर 502 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त...

Cocaine worth Rs 502 cr seized at port near Navi Mumbai

नवी मुंबई के पास बंदरगाह पर 502 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त...

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘‘उच्च गुणवत्ता’’ वाली कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘‘उच्च गुणवत्ता’’ वाली कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी कहा कि यह हाल के दिनों में समुद्री कंटेनरों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश के दौरान कोकीन बरामद होने के सबसे बड़े मामलों में से एक है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ बृहस्पतिवार को जब्त किया गया।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बंदरगाह लाया गया था। इसके बाद कंटेनर की पहचान की गई और डीआरआई अधिकारियों की उपस्थिति में उसे खोला गया, जिसमें हरे सेब के बक्से के अंदर बड़ी संख्या में, उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन से बनी ईंट रखी मिलीं। प्रत्येक का वजन लगभग एक किलोग्राम था।"

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान ऐसी कुल 50 ईंट बरामद हुईं, जिनका वजन 50.23 किलोग्राम था और इनकी कीमत 502 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने कहा कि यह कंटेनर उसी आयातक द्वारा भारत लाया गया था, जिसे डीआरआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाशी में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई संतरे की एक खेप से 198 किलोग्राम ‘मेथम्फेटामाइन’ और नौ किलोग्राम कोकीन जब्त करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि आयातक को डीआरआई अधिकारियों ने स्वापक औषिध एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश