बांद्रा वर्ली-सी लिंक पर भीषण हादसा... 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

A horrific accident on the Bandra Worli-Sea link... 6 people died tragically!

बांद्रा वर्ली-सी लिंक पर भीषण हादसा... 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

बांद्रा- वर्ली सी लिंक पर आज सुबह तड़के तकरीबन तीन बजे के चार गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ। इसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नायर और लीलावती अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मुंबई : बांद्रा- वर्ली सी लिंक पर आज सुबह तड़के तकरीबन तीन बजे के चार गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ। इसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नायर और लीलावती अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मृतकों और घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले एक कार एक्सीडेंट हुआ था। घायलों के इलाज के लिए ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

इससे पहले कि घायलों को एम्बुलेंस से दूर ले जाया जाता तब तक तीन और कारें दुर्घटनाग्रस्त कार और एंबुलेंस से टकरा गईं। इस भीषण हादसे के बाद सीलिंक पर हड़कंप मच गया है। पुलिस हादसे की आगे जांच कर रही है।

Read More मुंबई : 8.5 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी; बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक को जमानत देने से इनकार किया

जानकारी के मुताबिक़ सीलिंक पर बीती रात 2:20 मिनट पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें कुल 13 लोग घायल हुए थे। 13 में से 10 लोगों को इलाज के लिए मुंबई के नायर अस्पताल ले जाया गया था। इनमे से पांच लोगों की मौत हो गयी है।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

बाकी 2 महिला और 1 पुरुष का इलाज अभी भी जारी है। वहीं 2 लोगों को मामूली चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर उन्हें घर भेज दिया गया है। 13 में से 1 सिक्योरिटी गार्ड समेत दो अन्य को मुंबई के ग्लोबल, लीलावती और सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू