विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और NCP ने शिवसेना उम्मीदवार का किया समर्थन...

Congress and NCP supported Shiv Sena candidate in assembly by-elections

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और NCP ने शिवसेना उम्मीदवार का किया समर्थन...

अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना (उद्धव गुट) के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को मुंबई में यह जानकारी दी। शिवसेना के मौजूदा विधायक रमेश लटके के निधन के कारण यहां चुनाव की आवश्यकता पड़ी। उनका गत मई में दुबई में निधन हो गया था। 

मुंबई : अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना (उद्धव गुट) के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को मुंबई में यह जानकारी दी। शिवसेना के मौजूदा विधायक रमेश लटके के निधन के कारण यहां चुनाव की आवश्यकता पड़ी। उनका गत मई में दुबई में निधन हो गया था। 

प्रेट्र के मुताबिक, शिवसेना ने सहानुभूति वोट हासिल करने की उम्मीद में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए उनकी विधवा रुतुजा रमेश लटके को मैदान में उतारा है। वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नगरसेवक मुर्जी पटेल से भिड़ेंगी, जिन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय नेता माना जाता है। 

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी सरकार गिरने के बाद शिवसेना अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए यह पहली महत्वपूर्ण चुनावी परीक्षा है। जून में उद्धव ठाकरे और भाजपा समर्थित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट के बीच खींचतान के चलते एमवीए गिरा गई थी।

भाजपा प्रत्याशी पटेल पर रुतुजा की जीत सुनिश्चित करेंगेः नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस एमवीए उम्मीदवार का समर्थन करेगी, जो शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि अब तीनों दल भाजपा प्रत्याशी मुर्जी पटेल पर रुतुजा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उत्तर प्रदेश, बिहार सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की गई है। यह सीटें अलग-अलग कारणों से पिछले कुछ महीनों से खाली पड़ी थीं। इन सीटों पर उपचुनाव के तहत सात अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी।

मतदान तीन नवंबर को और मतों की गिनती छह नवंबर को होगी। आयोग ने सोमवार को छह राज्यों की जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है उनमें से दो सीटें बिहार की है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा व महाराष्ट्र की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म... नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म...
नवी मुंबई के पावने गांव के एक कपड़ा दुकानदार द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को दुकान में ले जाकर दुष्कर्म करने...
अपना वोट कांग्रेस पार्टी को देकर बर्बाद ना करें - संजय निरुपम
नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media