मुंबई : ट्रेन हादसे में कटा हाथ, 7 घंटे बाद हुआ चमत्‍कार

मुंबई : ट्रेन हादसे में कटा हाथ, 7 घंटे बाद हुआ चमत्‍कार

मुंबई में अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एस वक्‍त सबकी सांसे रुक गई जब उन्‍होंने देखा कि एक आदमी ट्रैक पर गिर गया था. ट्रेन वहां से गुजरी और उसका हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया. यह घटना 5 मई की है. लेकिन इसके आगे की कहानी रांगटे खड़े करने वाली है.

जिस शख्‍स का हाथ कटा, उसका नाम अहमदाबाद निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र है. धर्मेंद्र 5 मई को हादसे का शिकार हुआ था और उसका हाथ पूरी तरह अलग हो गया था. धर्मेंद्र के तीन बच्चे हैं और वह अपने घर का अकेला कमाने वाला सदस्य है.

Read More मुंबई : महाराष्ट्र: बेमौसम बारिश से राहत के लिए सरकार ने 128.65 करोड़ रुपए जारी किए

हादसे के समय धर्मेंद्र के साथ सफर कर रहे दोस्तों ने उसके कटे हुए हाथ को प्लास्टिक बैग में रख लिया. स्थानीय पुलिस उसे पास ही स्थित आरएन कूपर अस्पताल ले गई, जहां देर रात 1 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ और अगली सुबह 8 बजे तक चला.

Read More मुंबई : डेटा ब्रीच के खतरे के बीच 40,000 से ज़्यादा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका कटा हुआ हाथ जोड़ दिया. सात घंटे चली सर्जरी के बाद धर्मेंद्र के हाथ को वापस जोड़ दिया गया. करीब एक महीने पहले हुई सर्जरी के बाद अब उसके हाथ में थोड़ा सुधार है.

Read More मुंबई : जूतों में छिपाकर ला रहे थे 38 करोड़ का सोना, डीआरआई ने 29 किलो गोल्ड के साथ 26 केन्याई नागरिकों को किया अरेस्ट

अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन नितिन घाग ने कहा, यह ऑपरेशन रीप्लांटेशन सर्जरी कहलाता है. हड्डी के डॉक्टरों ने पहले हाथ को जोड़ा और उसके बाद मैंने हाथ की तंत्रिकाओं और नसों को जोड़ दिया. उन्होंने बताया धर्मेंद्र का हाथ अगले 8-10 महीने में पहले जैसा सामान्य हो जाएगा.

Read More मुंबई : 2011 मुंबई धमाका मामला: आरोपियों को 15 साल बाद जमानत 

डॉक्टरों की इसी टीम ने मुंबई के एक निवासी के घुटनों को जोड़ा था, जो बिजली के कारण हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए थे.