मुंबई के गोरेगांव में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार...

Fake call center busted in Mumbai's Goregaon, 6 accused arrested

मुंबई के गोरेगांव में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार...

मुंबई पुलिस ने गोरेगांव में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी भी पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने गोरेगांव में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी भी पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि दिंडोशी पुलिस और वनराई पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए इस फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए हैं।

दो लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क, 10 मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा 3 लाख रुपये नकद पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि, कॉल सेंटर चला रहे आरोपी के पास ना प्रमाण पत्र था और ना ही कॉल सेंटर चलाने का किसी भी तरह का लाइसेंस।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

पुलिस केस दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश में लग गई है। बता दें कि पिछले दिनों इसी तरह के एक फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। बता दें कि मुंबई पुलिस के हाथों कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अमेरिका के नागरिकों को ठगी का शिकार बनाते थे। 

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि, आरोपी मुंबई में बैठकर अमेरिका के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी उनसे मोटी रकम वसूलते थे। फर्जी कॉल सेंटर में से 20 से ज्यादा कंप्यूटरों की जांच पुलिस ने की है। जिसमें पुलिस को अमेरिकी नागरिकों से कॉन्टेक्ट करने वाली एक फाइल मिली है।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

इसके अलावा इंटरनेट पर अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए प्रयोग किए जाना वाला सॉफ्टवेयर भी प्राप्त हुआ है। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि अमेरिकी नागरिकों के साथ बातचीत के ऑडियो और वीडियो क्लिप और कुछ डेटा भी था जिसे आरोपियों ने हटा दिया था।

जानकारी के लिए बता दें कि इतना ही नहीं आरोपियों अमेरिकी नागरिकों की जानकारी एकत्र करके अपने पास रखा करते थे। उन्हें फोन करके आरोपी कहते थे कि उनके कंप्यूटर मैलवेयर से संक्रमित हो गए हैं। इस पर पीड़ित उनसे संक्रमण ठीक करने के लिए कहा करते थे। इस तरह इन लोगों ने कम से कम 100 से अधिक अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया