पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 1208 लोगों की मौत...

Floods in Pakistan, 1208 people died

पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 1208 लोगों की मौत...

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गई है।

पाकिस्तान : पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि रिकॉर्ड मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ से 1208 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 416 बच्चे और 244 महिलाएं हैं। उसके अनुसार बाढ़ जनित घटनाओं में 6082 लोग घायल भी हो गए।

पाकिस्तान के इतिहास की सबसे खतरनाक बाढ़ 
पाकिस्तान के इतिहास में इसे सबसे खतरनाक बाढ़ बताया जा रहा है। देश की एक-तिहाई से अधिक आबादी पानी के बीच रहने को मजबूर है।

Read More ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एफआईआर 

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने कुछ सेटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें बाढ़ की भयावहता को देखा जा सकता है। बाढ़ के पानी के फंसे से बहुत से लोगों को भोजन की सख्त जरूरत है। बाढ़ के चलते यहां लाखों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में समस्या और गंभीर हो चुकी है। 

Read More नई दिल्ली : पाकिस्तान सजा पूरी करने के बावजूद स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे159 लोग

बाढ़ के बीच भूख बड़ी समस्या बनती जा रही
चैरिटी एक्शन अगेंस्ट हंगर के अनुसार, पाकिस्तान में 27 मिलियन लोगों के पास बाढ़ से पहले ही पर्याप्त भोजन की व्यवस्था नहीं थी। अब तो बड़े पैमाने पर भूख की समस्या खड़ी हो गई है।

Read More मुंबई : पाकिस्तान के एक छोटे से गाँव से भारत में ड्रग्स की तस्करी; क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने किया खुलासा 

यूनाइटेड किंगडम स्थित सहायता गठबंधन आपदा आपातकालीन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालेह सईद ने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि ज्यादातर लोगों का जीवन बचाया जा सके। बाढ़ के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।'

Read More मुंबई: 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान!' - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

UN के महासचिव कर सकते हैं पाकिस्तान का दौरा 
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि 3.3 करोड़ से अधिक लोग बड़े पैमाने पर आपदा से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आपदा से निपटने के लिए 16 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद की अपील की है।

अहमद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस कठिन समय में पाकिस्तान के प्रति एकजुटता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन दर्शाने के लिए 9-10 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया, चीन, अमेरिका समेत कई देशों और विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों समेत विभिन्न वैश्विक संगठनों ने सहायता की पेशकश की है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश