महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देवेन भारती बने एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देवेन भारती बने एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

मुंबई। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती अब आंतकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होंगे। जबकि एटीएस के मौजूदा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अतुलचंद्र कुलकर्णी को पुणे में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अतिरक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर कुल 28 अफसरों को पदोन्नति के साथ नए पद पर भेजा गया है।



Read More मुंबई : चंदन तस्करों को छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए

Read More मुंबई: महाराष्ट्र में आवासीय सोसाइटियों के लिए राहत घोषणा

सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आशुतोष डुम्बरे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। मुंबई में फोर्स वन के विशेष पुलिस महानिदेशक डॉ. सुखविंदर को पदोन्नति देकर फोर्स वन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी ऐप सुधार और आपूर्ति प्राथमिकता का आदेश दिया



महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Read More महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना

मुंबई में विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पद पर कार्यरत अनूप कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्य सतर्कता अधिकारी) राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) पद पर भेजा गया है। नागपुर शहर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीलेश आनंद को अब नागपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद (अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है। एम आर घुर्ये को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद से पुलिस उप



महानिरीक्षक राज्य पुलिस बल (नागपुर) पद पर भेजा गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक राज्य सुरक्षा महामंडल एम के भोसले को सुधार सेवा मध्य विभाग औरंगाबाद का उप महानिरीक्षक बनाया गया है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अमितेश कुमार को राज्य के खुफिया विभाग के संयुक्त आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।