राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी और भाजपा पर साधा निशाना...
NCP President Sharad Pawar targeted PM Modi and BJP
एक तरफ महिलाओं की गरिमा की बात करते हैं और दो दिन बाद गुजरात सरकार एक महिला के बलात्कारियों को रिहा कर देती है। क्या यही महिलाओं का सम्मान है? इन शब्दों में कल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली : एक तरफ महिलाओं की गरिमा की बात करते हैं और दो दिन बाद गुजरात सरकार एक महिला के बलात्कारियों को रिहा कर देती है। क्या यही महिलाओं का सम्मान है? इन शब्दों में कल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।
गुजरात सरकार के बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले के दोषियों को रिहा करने के फैसले पर शरद पवार ने पीएम मोदी पर कल निशाना साधा। बिलकिस बानो को कैसे और किस हद तक प्रताड़ित किया गया, ये सभी जानते हैं।
यह मामला कोर्ट में गया। इस मामले में कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई। महिला पर इतना अत्याचार करने के बाद गुजरात की सरकार उन अपराधियों को अच्छा इंसान कहते हुए छोड़ देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने १५ अगस्त को सम्मान की बात कही थी। उन्हीं के राज में गुजरात में दुष्कर्मियों को रिहा कर दिया जाता है।
शरद पवार ने यह भी आरोप लगाया कि देश में सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं थी। जहां नहीं थी, वहां सत्ता लाई गई। महाराष्ट्र में भी भाजपा सत्ता में नहीं थी। शिवसेना के विधायकों के जाने के बाद भाजपा सत्ता में आई है।
शिवसेना सांसद संजय राऊत को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे विरोध में लिख रहे थे इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अनिल देशमुख, नवाब मलिक के बाद अब संजय राऊत पर ईडी ने कार्रवाई की है। इस तरीके से देश में कार्रवाइयां की जा रही हैं।

