अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, कफ सिरप की कर रहे थे अवैध तस्करी...

Interstate drug cartel busted, illegal smuggling of cough syrup...

अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, कफ सिरप की कर रहे थे अवैध तस्करी...

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई ने ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध तस्करी कर रहे थे। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई ने ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध तस्करी कर रहे थे। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है।  

एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, उनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य की कुल 13,248 अवैध सीबीसीएस बोतलें जब्त की गई हैं। गिरोह के सरगना समेत पांच तस्करों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है।  एनसीबी ने बताया, एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कार्टेल के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था।

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

इस दौरान लगातार सिंडिकेट के सदस्यों, उनकी भूमिकाओं, कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया, छापेमारी के दौरान जब्त की कई खेप उत्तर प्रदेश के वाराणसी भेजी जा रही थी।

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

नकली पते और जाली दस्तावेजों के आधार पर यह खेप मुगलसराय से पुणे में बुक की गई थी। अधिकारियों ने बताया, यह खेप पुणे रेलवे स्टेशन से प्राप्त की जा रही थी और फिर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय तस्करों और पेडलरों को मुंबई भेजी जा रही थी। 

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

अधिकारियों ने बताया, गिरोह का सरगना मुंबई में कई मेडिकल स्टोर का मालिक है। कथित तौर पर यही पूरे नेटवर्क को चला रहा था। इस सिंडिकेट के अधिकांश सदस्य उसके नाम, चेहरे और स्थान के बारे में अनजान थे। 

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश