मुंबई के बोरीवली में 40 साल पुरानी इमारत ढही, 15 लोगों के दबे होने की आशंका...

40-year-old building collapses in Mumbai's Borivali, 15 people feared trapped

मुंबई के बोरीवली में 40 साल पुरानी इमारत ढही, 15 लोगों के दबे होने की आशंका...

बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बोरीवली : मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। BMC ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

इससे पहले 15 अगस्त को मुंबई के मुलुंड इलाके में एक मकान की छत का हिस्सा गिर गया था। इससे मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई थी। यह इमारत करीब 20-25 साल पुरानी थी और BMC ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया था।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

दो महीने पहले मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में चार मंजिला इमारत ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। इस इमारत को पहले ‘जर्जर’ घोषित किया गया था, लेकिन बाद में ‘मरम्मत योग्य’ घोषित किया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, नोटिस के बाद भी लोग इसमें लोग रह रहे थे।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू