शिंदे सरकार कर सकती है यह बड़ा बदलाव...महाराष्ट्र में अब खुलकर जांच करेगी CBI!

Shinde government can make this big change... CBI will now openly investigate in Maharashtra!

शिंदे सरकार कर सकती है यह बड़ा बदलाव...महाराष्ट्र में अब खुलकर जांच करेगी CBI!

सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) को लेकर महाराष्ट्र सरकार जल्दी बड़ी फैसला ले सकती है। खबर है कि राज्य में जांच एजेंसी पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

महाराष्ट्र : सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) को लेकर महाराष्ट्र सरकार जल्दी बड़ी फैसला ले सकती है। खबर है कि राज्य में जांच एजेंसी पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

खास बात है कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है, जिसने अपने क्षेत्र में सीबीआई के कामों को लेकर जनरल कंसेंट वापस ले लिया है। जिसके चलते जांच एजेंसी को छोटी कार्रवाई के लिए भी राज्य सरकार के पास आवेदन देना होता है।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि राज्य सरकार प्रतिबंध को हटाने के फैसले पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार जल्दी इसे हटा सकती है। इससे पहले महाविकास अघाड़ी सरकार में सीबीआई पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसी को जांच की शुरुआत करने से पहले सरकार की सहमति की जरूरत होती थी।

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट बैठक में सरकार की तरफ से यह प्रतिबंध हटाया जा सकता है। दरअसल, जब जनरल कंसेंट वापस ले लिया जाता है, तो सीबीआई को संबंधित राज्य सरकार से जांच के लिए सहमति हासिल करना जरूरी हो जाता है। अगर विशिष्ट सहमति नहीं मिलती है तो जांच एजेंसी के अधिकारियों के पास राज्य में पुलिस की शक्तियां नहीं होंगी।

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

महाराष्ट्र में दही हांडी को मिला साहसिक खेल का दर्जा
भाषा के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार ने लोकप्रिय उत्सव दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है। इस आयोजन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल का दर्जा मिलने से दही हांडी में शामिल होने वाले युवक खेलकूद कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों या उनके परिवारों को मानव पिरामिड बनाने के दौरान किसी खिलाड़ी के हताहत होने की स्थिति में मुआवजा दिया जाएगा। 

Read More महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार... शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश