वर्षों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, जप्त की गई संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला...

Property tax outstanding for years, decision to auction confiscated properties...

वर्षों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, जप्त की गई संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला...

वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की वजह से मनपा की तिजोरी पर असर पड़ रहा है। ऐसे में १२ सालों के बाद अब फिर से जप्त की गई संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला प्रशासन ने लिया है। इसमें २,८७५ जप्त संपत्तियां मुंबई मनपा की रडार पर हैं।

मुंबई : वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की वजह से मनपा की तिजोरी पर असर पड़ रहा है। ऐसे में १२ सालों के बाद अब फिर से जप्त की गई संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला प्रशासन ने लिया है। इसमें २,८७५ जप्त संपत्तियां मुंबई मनपा की रडार पर हैं।

इन संपत्तियों की नीलामी से मनपा के कोष में ३ हजार ०४७.७६ करोड़ रुपए जमा होंगे। कर निर्धारक व संकलन सह आयुक्त सुनील धमाणे ने कहा कि जप्त की गई संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया अगले दो महीने में शुरू हो जाएगी।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख का जोरदार स्वागत

मुंबईकरों को मनपा की तरफ से गुणवत्ता और आधुनिकतापूर्ण बुनियादी सुविधाएं दी जाती हैं। इन सुविधाओं को मुहैया कराने में होनेवाले खर्च की पूर्ति के लिए मनपा विभिन्न तरह के टैक्स की वसूली कर करती है। इसके लिए प्रॉपर्टी टैक्स राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए मनपा को समय पर टैक्स का भुगतान करने के लिए प्रशासन की तरफ से हमेशा अपील की जाती है।

Read More मुंबई : कोरेक्स तस्कर की 2 करोड़ 2 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज 

हालांकि कई संपत्ति मालिक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं। प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया समय बीतने के साथ ही बढ़ता जाता है। इसमें खासकर करोड़ों का बकाया होने के बाद मनपा द्वारा नोटिस भेजे जाने के बावजूद कई बड़े बकाएदारों द्वारा कोई प्रतिसाद नहीं मिलता है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब मनपा ने जप्त की गई संपत्तियों की नीलामी करने का फैसला किया है।

Read More मुंबई : वर्ली से कोलाबा कफ परेड तक मेट्रो लाइन 3 ट्रायल रन संभव

मनपा द्वारा बकायेदारों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद प्रतिसाद नहीं मिलता है तो और एक महीने की मोहलत देने के बाद प्रॉपर्टी को जप्त कर लिया जाता है। महीनेभर में कम से कम २५ प्रतिशत का भुगतान करने और शेष बकाए का ‘पोस्ट डेटेड’ चेक जारी किया जाता है तो कार्रवाई से बचा जा सकता है। वहीं इस बीच मनपा ने जप्त प्रॉपर्टियों की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा के माध्यम से चयनित संस्था द्वारा जप्त की गई प्रॉपर्टी का मूल्य निर्धारित कर नीलामी प्रक्रिया की जाएगी।

Read More ठाणे : 3.39 करोड़ की चरस के साथ अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर
मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना
जबलपुर : डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर क्षतिग्रस्त; घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल
भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध