again
Mumbai 

मुंबई : ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है; बेहद कम दरों पर ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर मिलेगी

मुंबई : ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है; बेहद कम दरों पर ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर मिलेगी मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है। मुंबई महानगरपालिका की ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत 1 अगस्त 2025 से मुंबई की 100 स्वास्थ्य संस्थाओं में बहुत ही कम कीमत पर ब्लड टेस्ट (रक्त जांच) की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, मरीजों को अपनी रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भी मिल सकेगी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : हाईकोर्ट का महारेरा को निर्देश... दोबारा शुरू करें प्रत्यक्ष सुनवाई!

मुंबई : हाईकोर्ट का महारेरा को निर्देश... दोबारा शुरू करें प्रत्यक्ष सुनवाई! कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रिब्यूनल को हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पक्षकारों को सभी माध्यमों से सुनवाई का अवसर मिले। न्याय तक पहुंचना एक संवैधानिक अधिकार है और इसे किसी प्रक्रिया के नाम पर सीमित नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से जब दोनों विकल्प प्रत्यक्ष और आभासी - उपलब्ध हों, तब पक्षकारों को उनकी सुविधा अनुसार तरीका चुनने का अधिकार मिलना चाहिए।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : सात जगहों पर बम धमाके;180 से ज्यादा लोगों की मौत : जांच की विश्वनीयता पर फिर से उठने लगे हैं सवाल

 मुंबई : सात जगहों पर बम धमाके;180 से ज्यादा लोगों की मौत : जांच की विश्वनीयता पर फिर से उठने लगे हैं सवाल मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाका मामले में 12 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद जांच की विश्वनीयता पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के उस सिद्धांत को खारिज कर दिया, जिसमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) और लश्कर-ए-तैयबा की संलिप्तता बताई गई थी।  गौरतलब है कि 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में सात जगहों पर बम धमाके हुए थे। ये धमाके पश्चिमी लाइन पर हुए थे, जिनमें 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
Read More...
Mumbai 

नालासोपारा: फेरीवालों और रिक्शावालों से त्रस्त नालासोपारा की जनता; अवैध वाहनों का 'राज' फिर शुरू जनता की परेशानी

नालासोपारा: फेरीवालों और रिक्शावालों से त्रस्त नालासोपारा की जनता; अवैध वाहनों का 'राज' फिर शुरू जनता की परेशानी वसई-विरार क्षेत्र की सड़कें एक बार फिर अवैध वाहनों के बेखौफ गढ़ बन गई है। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस द्वारा महज कुछ दिनों की 'दिखावटी' कार्रवाई के बाद, जर्जर और बिना कागजात वाले सैकड़ों वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे न केवल गंभीर ट्रैफिक जाम हो रहा है, बल्कि यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ गई है। इस स्थिति से स्थानीय नागरिक और वैध रिक्शा चालक खासे परेशान हैं।
Read More...

Advertisement