मुंबई पुलिस ने ताड़देव इलाके बहुमंजिला इमारत में आग दुर्घटनावश मौत के छह मामले दर्ज किए

मुंबई पुलिस ने ताड़देव इलाके बहुमंजिला इमारत में आग दुर्घटनावश मौत के छह मामले दर्ज किए

मुंबई : मुंबई पुलिस ने ताड़देव इलाके की एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग के मामले में दुर्घटनावश मौत की छह रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गोवालिया टैंक में भाटिया अस्पताल के सामने स्थित ‘सचिनम हाइट्स’ इमारत में शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे आग लगी थी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो गए हैं।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आग में झुलसने से छह लोगों की मौत हो गई, ऐसे में गामदेवी पुलिस थाने में शनिवार रात दुर्घटनावश मौत की अलग रिपोर्ट दर्ज की गई।’’

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि पुलिस आग लगने का सटीक कारण जानने के लिए दमकल विभाग और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की विद्युत शाखा की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बहरहाल, प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

अधिकारियों ने बताया था कि आग पर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

पुलिस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी ने बताया था कि प्रारंभिक सूचना से संकेत मिलता है कि आग 15वीं मंजिल पर लगी और 19वीं मंजिल तक फैल गई, जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने घटना की छानबीन के लिए एक जांच समिति गठित की है।