सतारा जिले में गर्भवती वन रक्षक की पिटाई.. पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी गिरफ्तार

सतारा जिले में गर्भवती वन रक्षक की पिटाई.. पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी गिरफ्तार

पुणे : महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी को तीन महीने की गर्भवती महिला वन रक्षक और उसके पति की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार को पुणे से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सतारा के पलसावाड़े गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, ‘‘आरोपी पूर्व सरपंच स्थानीय वन प्रबंधन समिति का सदस्य है। वह पीड़ित महिला वन रक्षक के संविदा वन कर्मियों को ‘बिना उसकी इजाजत’ के अपने साथ ले जाने को लेकर नाराज था।’’

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

सतारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार बंसल ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जिस महिला वन रक्षक की पिटाई की, वह तीन महीने की गर्भवती है। सतारा तालुका पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

बंसल ने कहा, ‘‘चूंकि, महिला वन रक्षक गर्भवती है, लिहाजा उसके भ्रूण की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। अगर भ्रूण को किसी तरह का नुकसान पहुंचा होगा तो आरोपियों पर संबंधित धाराएं लगाई जाएंगी।’’ पीड़ित महिला वन रक्षक ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि आरोपी दंपति ने उसके पति की भी पिटाई की। पीड़ित का पति भी वन रक्षक है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश