सिवनी में बाघ की हड्डियों के साथ पकड़ाया महाराष्ट्र क्षेत्र का शिकारी

सिवनी में बाघ की हड्डियों के साथ पकड़ाया महाराष्ट्र क्षेत्र का शिकारी

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई के होटल में मिला शव, आईपीएल मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित खवासा गांव से 24 अगस्त मंगलवार देर रात दक्षिण सामान्य वन मंडल के अमले ने जबलपुर डब्ल्यूसीसीबी व एसटीएफ की मदद से महाराष्ट्र निवासी एक शिकारी को बाघ की हड्डियों की बोरी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बालचंद बरकड़े (40) महाराष्ट्र की सीमा में स्थित छीतापार गांव का निवासी है, जो बाघ के हड्डियों को बेचने की फिराक में बोरी में भरकर मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ था। गोपनीय सूचना पर कुरई एसडीओ एसके जौहरी ने जबलपुर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से बाघ की हड्डियों के जखीरे के साथ शिकारी बालचंद बरकड़े को धर दबोचा।

Read More नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 60 करने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी, हाउस लीडर कोर्ट जाएंगे

मोबाइल से निकाल रही काल डिटेल : पूछताछ में आरोपित ने महाराष्ट्र क्षेत्र में कई बाघों को मारने व अंगों की तस्करी करने की बात कबूल की है। आरोपित से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। एसडीओ एसके जौहरी के नेतृत्व ने संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर आरोपित के पास मौजूद बोरी से करीब 7 से 8 किलो बाघ की हड्डियां जब्त की हैं। आरोपित के तार किसी बड़े शिकारी गिरोह से जुड़े हुए हैं, साइबर सेल के जरिए गिरोह के नेटवर्क और उससे जुड़े आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read More ठाणे : सीमेंट मिक्सर और ईको वैन की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत 

गिरफ्तार आरोपित आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से वन्यजीवों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। मामले की छानबीन में संयुक्त टीम को बाघ व वन्यप्राणियों के शिकार व उनके अंगों की तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की बार्डर पर स्थित खवासा क्षेत्र में कई किलोमीटर के दायरे में मध्यप्रदेश पेंच नेशनल पार्क का जंगल फैला हुआ है। बार्डर के उस पार महाराष्ट्र पेंच पार्क मौजूद हैं।

Read More मुंबई : अप्रैल के बचे हुए दिनों में मौसम का मिजाज रहने वाला है गर्म और उमस भरा 


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत