चेंबूर इलाके में क्राइम के खिलाफ पुलिस का कड़क एक्शन

चेंबूर इलाके में क्राइम के खिलाफ पुलिस का कड़क एक्शन

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

मुंबई : मुंबई को अपराध मुक्त करने के लिए मुंबई पुलिस पूरे अलर्ट मोड में है। ऐसे में महानगर में गुंडागर्दी करनेवालों की अब खैर नहीं है। मुंबई के चेंबूर इलाके में गुंडे-बदमाश कुछ ज्यादा ही शैतानी करते और पनाह लेते रहे हैं। पुलिस ने अब इस एरिया की सफाई शुरू कर दी है। खबर के अनुसार पिछले ७ माह में इस इलाके से ५८ गुंडों को तड़ीपार किया गया है।

Read More मुंबई : महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर पुलिस थाने के अंतर्गत अपराध करनेवाले चार गिरोहबाजों को परिमंडल-६ के पुलिस उपायुक्त के आदेश पर तड़ीपार करने का आदेश दिया गया है। तड़ीपार किए गए गिरोहबाजों पर आस- पास के इलाके में ३१ से अधिक मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि चेंबूर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने इलाके में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरोह बनाकर अपराध करनेवालों को तड़ीपार किया है। तड़ीपार किए गए इन गुंडों पर ३१ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Read More मुंबई : 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी’ की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

२०२१ में जनवरी से लेकर अब तक धारा ५५ के अंतर्गत ७ गिरोह के २५ लोगों को तड़ीपार किया गया, जबकि धारा ५६ व ५७ के तहत ३३ लोगों को तड़ीपार किया गया। तड़ीपार किए गए जिन ४२ लोगों ने कानून का पालन नहीं किया, उनके ऊपर धारा १४२ के तहत कठोर कार्रवाई की गई है।

Read More मुंबई : मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत


Tags: