अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई स्लम फ्री; प्राइवेट डेवलपर्स और शिवशाही पुनर्वास प्रोजेक्ट लिमिटेड के बीच स्पेशल पर्पस व्हीकल्स बनाने को मंज़ूरी

मुंबई : अश्लील फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले मे गिरफ्तार राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

Read More ठाणे : ‘काला जादू’ का झांसा देकर 1.66 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज

कुंद्रा की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुंद्रा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। अपराध शाखा ने इससे पहले अदालत को बताया था कि कुंद्रा किसी व्यक्ति को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में 119 वयस्क फिल्में बेचने की योजना बना रहे थे।

Read More मुंबई : 2011 मुंबई धमाका मामला: आरोपियों को 15 साल बाद जमानत 

पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी जिसने लंदन स्थित केनरिन प्राइवेट लिमिटेड के जरिये ‘हॉटशॉट्स’ ऐप खरीदा जिससे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाले जाते थे। आरोपी के कार्यालय पर तलाशी के दौरान पुलिस ने 51 अश्लील वीडियो पाए जाने का दावा किया है जिसमें से 35 पर हॉटशॉट्स का लोगो था और 16 पर बॉलीफेम का लोगो लगा था।

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती...


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत