कोरोना वायरस की वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

कोरोना वायरस की वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्रा


Rokthok Lekhani

मुंबई : कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी कम नहीं हुआ है। कई राज्यों में प्रतिबंध लागू है। जबकि कई प्रदेशों में संक्रमण की दर में गिरावट के साथ नियमों में ढील दी जा रही है। इधर मुंबईवासी लगातार सवाल उठा रहे हैं कि यात्रियों के लिए मुंबई लोकल कब शुरू होगी। लोगों की बढ़ती मांगों को देखते हुए महानगरपालिका ने एक बड़ा फैसला लेने वाली है। 15 जुलाई को इस संबंध में एक अहम बैठक होनी है। इस मीटिंग में मुंबई लोकल शुरू करने सहित, प्रतिबंधों और नियमों में छूट देने का ऐलान किया जा सकता है।

Read More मुंबई : ईडी ने अनिल अंबानी से 17000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में की 10 घंटे पूछताछ...

कहा जा रहा है कि कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लगवा चुके लोग मुंबई लोकल में यात्रा कर सकेंगे। ऐसे आम नागरिकों को ऑफिस और अन्य जगहों में जाने की छूट दी जा सकती है। मुंबई में कोरोना संक्रमण फिलहाल काबू में है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के डर से प्रदेश सरकार ज्यादा ढील नहीं दे रही है। इस कारण कई सेवाएं बंद हैं।

Read More ठाणे ; 31वीं ठाणे नगर निगम वर्षा मैराथन

अब तक 12 लाख 47 हजार 410 लोगों को मुंबई में दोनों टीके लग चुके हैं। 46 लाख 81 हजार 780 लोगों को वैक्सीन का सिंगल डोज दिया जा चुका है। 15 जुलाई को होने वाली बैठक में दोनों टीके लगवा चुके नागरिकों को मुंबई लोकल में छूट दिए जाने की संभावना है। वहीं मुंबई में शनिवार को 504 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए है। वहीं 736 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की मौत हुई है।

Read More मुंबई : पान बेचने की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स... पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार


Read More मुंबई : फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक बनकर की धोखाधड़ी !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News