मुंबई : रेड कार्पेट पर रिहानाने कुछ ऐसा किया; सोशल मीडिया पर वायरल
Mumbai: Rihanna did something like this on the red carpet; viral on social media
ग्लोबल आइकन रिहाना अपनी भारत यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां सिंगर ने पैपराजी से बातचीत की। इसके बाद फैंस से भी उन्होंने मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।
मुंबई : ग्लोबल आइकन रिहाना अपनी भारत यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां सिंगर ने पैपराजी से बातचीत की। इसके बाद फैंस से भी उन्होंने मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।
रिहाना ने जीता सबका दिल
दरअसल, यह इवेंट उनके ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च से जुड़ा था, जहां रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रिहाना पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि क्या वह उनके साथ एक फोटो ले सकता है। इस पर रिहाना ने तुरंत हां कहा और उसे खुद रेड कार्पेट पर अपने साथ बुला लिया।
इसके बाद रिहाना ने बड़े ही प्यार से उस फोटोग्राफर के कंधे पर हाथ रखा और उसके साथ फोटो क्लिक करवाई। जैसे ही यह हुआ, बाकी फोटोग्राफर्स भी आगे आने लगे और यह देखकर रिहाना हंसने लगीं।
फैंस ने कहा- डाउन-टू-अर्थ
इस पूरे पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनकी सादगी और प्यारे व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘बहुत ही डाउन-टू-अर्थ’ और ‘दिल जीत लेने वाली’ बताया।इतना ही नहीं, इस इवेंट में रिहाना ने भारतीय फैंस के लिए ‘शुक्रिया’ भी कहा और अपने अंदाज से सभी को इम्प्रेस कर दिया।
साल 2024 में भारत आई थीं रिहाना
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।


