मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत

Mumbai: Two special trains will run between Howrah, providing major relief during summer vacations

मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत

गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हावड़ा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि यात्रा भी सुगम हो सकेगी। 

मुंबई : गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हावड़ा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि यात्रा भी सुगम हो सकेगी। 

 

Read More मुंबई : होर्मुज पार किया एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी, कब तक पहुंचेगा मुंबई?

ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 01145 एलटीटी से हावड़ा स्पेशल 14 अप्रैल 2026 को रात 20:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
वहीँ, वापसी में ट्रेन संख्या 01146 हावड़ा से एलटीटी 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:45 बजे हावड़ा से छूटेगी और अगले दिन रात 23:45 बजे मुंबई एलटीटी पहुंचेगी। 

Read More मुंबई से बंगाल तक जुड़ रहे तार, एनसीआर के दो सुपर स्‍पेशियलिटी अस्पतालों पर भी संदेह

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी। इसके ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशन है। 

Read More मुंबई: 35 दिन बाद ओमान से आया शव, पर दाह संस्कार रोक दीक्षित सोलंकी के पिता पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, जानिए वजह

कोच संरचना 
कोच कंपोजिशन की बात करें तो इस स्पेशल ट्रेन में एसी से लेकर जनरल कोच तक की सुविधा दी गई है। इसमें 2 एसी-2 टियर, 9 एसी-3 टियर, 3 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन है। 

Read More मुंबई में बढ़ी गर्मी, स्काईमेट ने इस बार के मॉनसून में औसत से कम बारिश का लगाया अनुमान, बढ़ी किसानों की टेंशन

टिकटों की बुकिंग कब?
इन दोनों विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री अपना टिकट ऑनलाइन IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in या RailOne ऐप के जरिए आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र (PRS काउंटर) पर जाकर भी टिकट लिया जा सकता है। अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट सामान्य किराए पर उपलब्ध होंगे। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“RSS कार्यक्रमों में 4 बार शामिल होने का आरोप, केजरीवाल का सवाल—‘क्या उन्हें मिलेगा न्याय?’ जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का जवाब सामने आया” “RSS कार्यक्रमों में 4 बार शामिल होने का आरोप, केजरीवाल का सवाल—‘क्या उन्हें मिलेगा न्याय?’ जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का जवाब सामने आया”
मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन