नवी मुंबई में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल

Late night firing in Navi Mumbai, one youth injured

नवी मुंबई में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल

ऐरोली इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:50 बजे छत्रपति शिवाजी रहिवासी चॉल इलाके में हुई, जो रबाले पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

नवी मुंबई : ऐरोली इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:50 बजे छत्रपति शिवाजी रहिवासी चॉल इलाके में हुई, जो रबाले पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचा और अमित मौर्य व संदीप गावस पर चार राउंड फायरिंग कर दी।

 

Read More मुंबई: आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे

इस हमले में संदीप गावस बाल-बाल बच गए, जबकि अमित मौर्य के गर्दन में गोली लगी। घायल अमित को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीव्ही कैमरों में एक शख्स बाइक से आता हुआ और फायरिंग के बाद फरार होता दिखाई दिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

Read More मुंबई: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन

अवैध रूप से रहने वाले तीन बांग्लादेशियों को 14 माह की सजा
ठाणे की एक अदालत ने भारत में अवैध रूप से रहने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को 14 माह की जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर.एस. भाकरे ने एक अप्रैल को सुनाया। दोषियों की पहचान जाहिद आइनाल खान (23), सपना मदन सिकदर (31) और जुइथी जहांगीर ढाली (25) के रूप में हुई है। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। हालांकि, अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में आरोपों से बरी कर दिया था।  

Read More मुंबई : अक्सा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण; 12 सप्ताह के भीतर सर्वेक्षण करें और निर्णय लें हाई कोर्ट का कलेक्टर को निर्देश