मुंबई : दरभंगा की  फ्लाइट अचानक डायवर्ट, वाराणसी में की लैंड, यात्रियों में हड़कंप

Mumbai: Darbhanga flight suddenly diverted, landed in Varanasi, panic among passengers

मुंबई : दरभंगा की  फ्लाइट अचानक डायवर्ट, वाराणसी में की लैंड, यात्रियों में हड़कंप

मुंबई से यात्री को लेकर दरभंगा चली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 अचानक आधे रास्ते से 12:30 में डायवर्ट होकर वाराणसी में लैंड की। इससे विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहां विमान को करीब 30 मिनट रोका। इस बीच दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षारत यात्रियों में फ्लाइट रद होने की चिंता बढ़ने लगी। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से फ्लाइट मंगाने का अनुरोध करने लगे।

मुंबई : मुंबई से यात्री को लेकर दरभंगा चली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 अचानक आधे रास्ते से 12:30 में डायवर्ट होकर वाराणसी में लैंड की। इससे विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहां विमान को करीब 30 मिनट रोका। इस बीच दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षारत यात्रियों में फ्लाइट रद होने की चिंता बढ़ने लगी। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से फ्लाइट मंगाने का अनुरोध करने लगे।

 

Read More मुंबई : 'आज रात काट दिया जाएगा गैस कनेक्शन...', पश्चिम एशिया संकट के बीच कैसे ठगे जा रहे मुंबई के लोग?

यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देख इंडिगो के अधिकारियों ने विमान दरभंगा लाने की अनुमति दी। इसके बाद वाराणसी से यात्रियों को लेकर विमान दरभंगा के लिए 12:58 में उड़ान भरी और दरभंगा एयरपोर्ट पर 1:35 में लैंड की। तब जाकर एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हुई। हालांकि फ्लाइट किस परिस्थिति में डायवर्ट हुई, इस पर कोई टिप्पणी करने से इंडिगो की मैनेजर पायल प्रिया ने इन्कार कर दिया। वहीं मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 26 मिनट विलंब से 11:16 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से 54 मिनट विलंब से 11:59 में पहुंची।
कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 से 32 मिनट विलंब से 12:22 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से 38 मिनट विलंब से 12:53 में पहुंची। 

Read More नई दिल्ली : नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी, कई लंबित मामलों का होगा समाधान

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 45 मिनट विलंब से 1:35 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 36 मिनट विलंब से 1:41 में पहुंची। 

Read More ठाणे कोर्ट ने यौन शोषण मामले  बिज़नेसमैन को में अग्रिम जमानत दी

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से 47 मिनट विलंब से 2:57 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 2:45 से नौ मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 35 मिनट विलंब से 3:55 में पहुंची।

Read More CBSE का बड़ा फैसला: 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य, दो भारतीय भाषाएं जरूरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार