मुंबई : 24 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Murder accused arrested in Mumbai within 24 hours

मुंबई : 24 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना चर्चगेट इलाके की है, जहां 55 वर्षीय राहुल पंजवानी का शव बस डिपो के पास मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी विवाद के दौरान भारी पत्थर से हमला कर राहुल की हत्या कर दी थी।

मुंबई : पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना चर्चगेट इलाके की है, जहां 55 वर्षीय राहुल पंजवानी का शव बस डिपो के पास मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी विवाद के दौरान भारी पत्थर से हमला कर राहुल की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार विशेष टीमों का गठन किया। 

 

Read More  मुंबई : पानी टैंकर चालकों की हड़ताल; पेयजल की भीषण समस्या

टीमों ने इलाके के कई सीसीटीव्ही कैमरों की जांच की और तकनीकी विश्लेषण के साथ गवाहों से पूछताछ की। इन सबके आधार पर पुलिस आरोपी आनंद पांडुरंग जाधव तक पहुंच गई, जो दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : नागपाड़ा में पारिवारिक रंजिश की भेंट चढ़ा शख्स