मुंबई : यात्रियों से वसूला 1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना, ऐसा करने वाले पहले टीटीई बने मोहम्मद शम्स

Mumbai: Mohammad Shams became the first TTE to collect over Rs 1 crore in fines from passengers.

मुंबई : यात्रियों से वसूला 1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना, ऐसा करने वाले पहले टीटीई बने मोहम्मद शम्स

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक टीटी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है. टीटीई ने 11, 483 यात्रियों पर यह जुर्माना लगाया.मंडल रेल प्रबंधक  मुंबई मंडल  ने यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी. एक पोस्ट में लिखा गया- सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन को वित्त वर्ष 2025–26 में पहला ऐसा टीटीई मिला है जिसने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है.


मुंबई :महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक टीटी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है. टीटीई ने 11, 483 यात्रियों पर यह जुर्माना लगाया.मंडल रेल प्रबंधक  मुंबई मंडल  ने यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी. एक पोस्ट में लिखा गया- सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन को वित्त वर्ष 2025–26 में पहला ऐसा टीटीई मिला है जिसने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है.

 

Read More मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

01 अप्रैल 2025 से 14 मार्च 2026 के बीच सीटीआई मोहम्मद शम्स ने नियमित टिकट जांच के दौरान 11,483 बिना टिकट यात्रियों पर कुल 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘नो सेल्फी’ नियम: MSRDC की सख्त चेतावनी, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

2025 में चर्चा में आया था मध्य रेलवे
इससे पहले मध्य रेलवे तब चर्चा में आया था जब अक्टूबर 2025 में सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले 17.19 लाख यात्रियों से 100.50 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था.  अगस्त महीने में ही जुर्माने की राशि साल-दर-साल आधार पर 55 प्रतिशत बढ़कर 13.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. इस दौरान 2.76 लाख लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. कुल जुर्माने में मुंबई डिवीजन का योगदान 29.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि भुसावल डिवीजन से 36.93 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था.

Read More बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी

Related Posts