मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर! मिडिल ईस्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी कई फ्लाइट्स, इंडिगो ने दिया पूरा अपडेट
Mumbai: Amid the Iran war, there's some good news! Several flights will operate from the Middle East to Delhi and Mumbai, IndiGo provides a full update.
ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. भारत के जिन शहरों के बीच यह फ्लाइट्स चलेगी, उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इनके अलावा यूएई के दुबई, अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी. एयरलाइंस ने बकायदा उड़ानों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही ग्राहकों से अनुरोध भी किया है.
मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. भारत के जिन शहरों के बीच यह फ्लाइट्स चलेगी, उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इनके अलावा यूएई के दुबई, अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी. एयरलाइंस ने बकायदा उड़ानों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही ग्राहकों से अनुरोध भी किया है.
इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर क्या जानकारी दी?
इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है. इसमें बताया गया है कि मध्यपूर्व और यूरोप के चुनिंदा रूट्स के लिए इंडिगों की उड़ानें संचालित होंगी. जैसा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में स्थिति लगातार बदल रही है. एयरलाइंस संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि इस क्षेत्र में और साथ ही यूरोप के चुनिंदा रूट्स पर अपने नेटवर्क को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा सके.
एयरलाइंस ने जारी की फ्लाइट्स की लिस्ट
एयरलाइंस ने उड़ानों से जुड़ी लिस्ट भी जारी की है. इसमें 16 से 28 मार्च 2026 के बीच संचालित होने वाली उड़ानें शामिल है. यह बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इंडिगों ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे उड़ान के शेड्यूल में कम समय के नोटिस पर बदलाव हो सकता है. जिन ग्राहकों के पास कन्फर्म PNR होगा, जिन्हें सहायता की आवश्यकता होगी, वो हमारे कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर +91 124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं. हम इस बदलती हुई स्थिति के दौरान अपने ग्राहकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों की प्रतिबद्धता और धैर्य-समझ की सराहना भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है.


