there's
National 

मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर! मिडिल ईस्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी कई फ्लाइट्स, इंडिगो ने दिया पूरा अपडेट

मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर! मिडिल ईस्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी कई फ्लाइट्स, इंडिगो ने दिया पूरा अपडेट ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. भारत के जिन शहरों के बीच यह फ्लाइट्स चलेगी, उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इनके अलावा यूएई के दुबई, अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी. एयरलाइंस ने बकायदा उड़ानों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही ग्राहकों से अनुरोध भी किया है. 
Read More...
National 

प्रवर्तन निदेशालय का समन आया है? अब क्यूआर कोड से वेरिफाइ कर पाएंगे, एजेंसी ने कहा- ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई चीज नहीं

प्रवर्तन निदेशालय का समन आया है? अब क्यूआर कोड से वेरिफाइ कर पाएंगे, एजेंसी ने कहा- ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई चीज नहीं प्रवर्तन निदेशालय ने नकली समन और डिजिटल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों पर सख्त कदम उठाते हुए समन जारी करने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है. हाल ही में ईडी के नाम पर कुछ ठगों द्वारा फर्जी समन भेजकर लोगों से जबरन वसूली और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए थे. कई बार ये समन असली की तरह दिखते थे, जिससे आम लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते थे. अब इस खतरे को रोकने के लिए ईडी ने एक नई हाई-सिक्योरिटी डिजिटल सिस्टम शुरू किया है. इस व्यवस्था के तहत हर समन पर अब एकक्यूआर कोड और एक यूनिक पासकोड होगा. इन दोनों की मदद से कोई भी व्यक्ति ईडी की वेबसाइट या मोबाइल के जरिए समन की सच्चाई जांच सकेगा.
Read More...

Advertisement