मुंबई में ‘जॉइंट हैश’ ड्रग्स की डिमांड में तेजी, नेपाली नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.81 करोड़ की अफगानी चरस जब्त

Demand for 'joint hash' drugs surges in Mumbai; Nepalese network busted, Afghan hashish worth Rs 2.81 crore seized

 मुंबई में ‘जॉइंट हैश’ ड्रग्स की डिमांड में तेजी, नेपाली नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.81 करोड़ की अफगानी चरस जब्त

होली के दौरान मुंबई में भांग, अफीम, चरस, हैश जैसे मादक पदार्थों की अचानक मांग तेज हो जाती हैं। ड्रग्स तस्कर अफगानिस्तान में पैदा होने वाले अफगानी अफीम व हशिश की पाकिस्तान व नेपाल के जरिए तस्करी कर भारत में खपत करवाने में जुट जाते हैं। एंटि नारकोटिक्स सेल (एएनसी) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन दिनों मुंबई में कुछ ऐसे ड्रग्स तस्कर सक्रिय हैं, जो हाई-प्रोफाइल ‘जॉइंट हैश’ ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। 

मुंबई : होली के दौरान मुंबई में भांग, अफीम, चरस, हैश जैसे मादक पदार्थों की अचानक मांग तेज हो जाती हैं। ड्रग्स तस्कर अफगानिस्तान में पैदा होने वाले अफगानी अफीम व हशिश की पाकिस्तान व नेपाल के जरिए तस्करी कर भारत में खपत करवाने में जुट जाते हैं। एंटि नारकोटिक्स सेल (एएनसी) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन दिनों मुंबई में कुछ ऐसे ड्रग्स तस्कर सक्रिय हैं, जो हाई-प्रोफाइल ‘जॉइंट हैश’ ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। 

 

Read More ठाणे :  व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आकर शेयर निवेश घोटाले में 47 लाख रुपये गंवा दिए

2.81 करोड़ रुपये की अफगानी चरस बरामद
26 फरवरी की रात ऐसे ही एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एएनसी ने 2.81 करोड़ रुपये की अफगानी चरस बरामद किए। इस मामले में दो विदेशी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार हुए थे। अंधेरी के एक होटल से गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान दीपक लांबा (28) और सुंदर अरुण (34) के रूप में हुई। दोनों नेपाल के चितवन के निवासी हैं जबकि दो अन्य विलेपार्ले निवासी आरोपी पति-पत्नी हैं। इन आरोपियों से जब्त मादक पदार्थ उच्च गुणवत्ता वाले ‘जॉइंट हैश’ थे।

Read More ठाणे : पिता को अपनी 13 साल की बेटी से रेप करने के जुर्म में 20 साल की कैद; 20,000 रुपये का जुर्माना

जॉइंट हैश की सर्वाधिक मांग
सूत्र बताते हैं कि जॉइंट हैश की मांग कथित तौर पर निजी पार्टी करने वाले रईसों और फिल्मी दुनिया के लोगों में अधिक होती है। यह ड्रग्स चूंकि कम से कम 12 घंटे तक असर दिखाता है इसलिए इसकी मांग सिगरेट, सिगार, चरस व अफीम का सेवन करने वाले लोगों में सर्वाधिक होती हैं। साथ ही, हुक्का पीने वाले युवा वर्ग भी जॉइंट हैश का धड़ल्ले से सेवन करते हैं। 

Read More नवी मुंबई: नशीले पदार्थों की तस्करी करने और वीजा उल्लंघन पर 1300 अफ्रीकी नागरिक निर्वासित